{"_id":"5ab2b5924f1c1bbf758b6b75","slug":"151521661330-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन उठान को लेकर एसएमआई ने रूकवाया रोड का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन उठान को लेकर एसएमआई ने रूकवाया रोड का निर्माण
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिला विपणन अधिकारी ने बुधवार को राशन उठान के चलते चार दिन के लिए रोड का निर्माण रुकवा दिया। लोगों के हंगामे के बाद मौके पर आए एसडीएम ने भी फैसले को सही ठहरा दिया।
जिला विपणन कार्यालय से कोटेदारों के राशन का उठान प्रत्येक माह 21 तारीख से शुरू हो जाता है। कार्यालय के सामने इन दिनो रोड का निर्माण चल रहा है। ऐसे में राशन उठान का कार्य प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई थी। इसी के मद्देनजर जिला विपणन अधिकारी संदीप कुमार ने बुधवार को रोड निर्माण कार्य को रुकवा दिया। उन्होंने कहा कि जब तक राशन का उठान नहीं हो जाता तब तक रोड नहीं बनने देंगे। इस मार्ग से 10-20 परिवार को परेशानी होगी, लेकिन राशन न पहुंचने से सैकड़ों परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ जाएगा। रोड निर्माण बंद होने पर कालोनी के लोगों ने हंगामा किया। उन्होंने एसडीएम दफ्तर पहुंचकर एसएमआई की शिकायत की। जिसके बाद एसडीएम विवेक कुमार यादव मौके पर आ गए। उन्हें जिला विपणन अधिकारी का समर्थन करते हुए चार दिनों तक निर्माण कार्य को रुकवा दिया। राशन का उठान होने के बाद निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। ईओ ललित कुमार आर्य ने भी सहमति जताते हुए कार्य को रुकवा दिया है।