फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   उपचुनाव में जीत पर जश्न में डूबा विपक्ष

उपचुनाव में जीत पर जश्न में डूबा विपक्ष

Thu, 15 Mar 2018 01:36 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
उपचुनाव में जीत पर जश्न में डूबा विपक्ष
बागपत। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट के उप चुनाव में जीत के बाद विपक्ष ने जश्न मनाया। सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर डांस किया। मिठाई बांटी और होली भी खेली। रालोद ने इसे महा गठबंधन की जीत बताया। बसपा ने कहा कि साल 2019 के नतीजे भी महा गठबंधन के पक्ष में ही आने वाले हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सपा नेता अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र तोमर के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर जमा हुए। यहां ढोल की थाप पर खुशी मनाई । कार्यकर्ताओं ने होली खेली और गुलाल उड़ाया। शौकेंद्र तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। जनता अब समझ चुकी है कि भाजपा नेता सिर्फ जुमलेबाजी करते हैं। जनता ने सरकार को आइना दिखाने का काम किया है। जिला महासचिव डॉ. शकील अहमद ने कहा कि जनता ने भाजपा को करारा जवाब दिया। इस दौरान गजेंद्र सिंह बली एडवोकेट, तेजपाल सिंह गुर्जर, सुरेंद्र पंवार, डब्बू चौहान, संजय डीलर, रणधीर प्रधान, अमित जैन, पुनीत शर्मा, ललित जैन, राजीव प्रधान, दिनेश प्रधान, डॉ इकबाल अहमद, सुनीता चौधरी, रमन गुर्जर, सोनू, बब्बू सिद्दीकी, विवेक, डॉ मेहरबान, डॉ रामबीर सिंह, अब्दुल वाहिद कुरैशी, डॉ असगर अली, फिरोज खान आदि मौजूद रहे। उधर, होली चौक पर सपा नेता शफीक सलमानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जीत पर खुशी मनाई।
विज्ञापन

गोरखपुर और फूलपुर में जीत के बाद रालोद कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए और जीत पर खुशी मनाई । इसमें कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना और प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने कहा कि महागठबंधन की जीत है। आम जनता ने भाजपा को उसकी असलियत बता दी है। भाजपा केवल लोगों से झूठे वायदे करती है, इसका सच भी अब प्रदेश की जनता के सामने आ चुका है। जनता ने भाजपा के घमंड को चूर-चूर कर दिया है। इसमें ओमवीर तोमर, ओमवीर ढाका, अश्वनी तोमर, गंगाराम, संजय पंवार, अली शेर, कंवर पाल हुड्डा, विक्रम पांचाल, अनीस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पंवार बली के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने भी जीत पर जश्न मनाया। बली ने कहा कि जनता ने आने वाले लोकसभा चुनाव का निर्णय कर दिया है। आजाद धामा, राशिद तस्लीम, विकास पंवार, कपिल गुर्जर, हरेंद्र तोमर, विनोद बंसल, जगत सिंह ठाकुर, सोहन पाल गुर्जर आदि मौजूद रहे।
बालैनी में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी यादव के आवास पर खुशी मनाई। इसमें डॉ. तरुण देव, नरेंद्र प्रमुख, राजेंद्र यादव, शादीराम, भूले सिंह, रामबीर, सौदान सिंह आदि मौजूद रहे।

बसपा के पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित ने कहा कि बसपा की चाल पर भाजपा ढेर हो गई। जनता ने भाजपा को करारा जवाब दिया है। कश्यप युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद कश्यप ने कहा कि भाजपा के बड़बोलेपन का गोरखपुर और फूलपुर की जनता ने जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे भी महागठबंधन के पक्ष में होंगे। भाजपा को जनता करारी मात देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed