{"_id":"5a8dcd884f1c1ba32a8b8b0d","slug":"151519242632-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देने गए थे, हरिद्वार घूमने चले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा देने गए थे, हरिद्वार घूमने चले गए
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। गाधी गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता इंटर के दो छात्र सकुशल वापस घर लौट आए है। परिजन उन्हें कोतवाली लेकर पहुंची। पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि वे हरिद्वार में घूमने के लिए निकले थे, लेकिन ट्रेन सहारनपुर तक ही गई, इसलिए वे भी वापस लौट आए।
मंगलवार को हिमांशु दीक्षित पुत्र लोकेश दीक्षित और उसका दोस्त फिरोज पुत्र इकबाल निवासी गाधी घर से डीएवी इंटर कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी में इंटर की परीक्षा देने गए थे। दोनों छात्र न तो परीक्षा देने पहुंचे और न ही घर वापस लौटे । परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने देर शाम कोतवाली पहुंचकर मामले की गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजनों ने हिमांशु का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया तो उनकी लोकेश सहारनपुर में मिली। पुलिस उन्हें तलाशने सहारनपुर गई तो बुधवार की सुबह दोनों छात्र सकुशल अपने घर लौट आए। परिजन दोनों को कोतवाली लेकर पहुंचे। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कर परिजनों को सौंपा। छात्र हिमांशु ने बताया कि वे हरिद्वार में घूमने के लिए गए थे, लेकिन ट्रेन सहारनपुर जाने के बाद वापस दिल्ली के लिए चल दी। वे भी वापस आ गए।