{"_id":"5a7ca8274f1c1ba2268b9315","slug":"151518118951-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 21 फरवरी को होंगे सामूहिक विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 21 फरवरी को होंगे सामूहिक विवाह
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शुक्रवार को होने वाला शादी समारोह टाल दिया। इसके लिए अब 21 फरवरी की तिथि तय की। प्रशासन का कहना है कि अब 100 के बजाए 251 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। संख्या बढ़ाने के कारण ही शादी की तिथि आगे बढ़ाई । इसके अलावा पंजीकरण कराने वाले जोड़ों की जांच भी कराई जा रही है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बागपत को 476 विवाह का लक्ष्य दिया। नौ फरवरी को 100 हिंदू और मुस्लिम बेटियों की शादी कराने के लिए दिन निर्धारित किया था। प्रशासन की ओर से शादी समारोह के कार्यक्रम एकाएक निरस्त कर दिया गया है। एक विभागीय अधिकारी का दावा है कि अब 21 फरवरी को सामूहिक विवाह कराया जाएगा। इसके लिए 251 लड़कियों का चयन किया जा रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाक ने बताया कि शादी का दिन स्थगित इसलिए गया है कि अब 251 लड़कियों की शादी कराई जाएगी। इसके लिए कुछ एनजीओ का सहयोग मिल रहा है, जिनके माध्यम से लड़कियों को दिए जाने वाले दान के सामान में बढ़ोतरी हो जाएगी।
धरी रह गई तैयारियां
बागपत। शुक्रवार को होने वाली एक सौ लड़कियों की शादी के लिए अधिकतर लोगों को निमंत्रण भेज दिया गया था। शादी स्थगित होने की सूचना से तैयारियां भी धरी रह गईं। बृहस्पतिवार को सजावट का कार्य शुरू हो गया था, लेकिन एकाएक शादी की तिथि रदद कर दी।
विज्ञापन
एसडीएम ने किया विवाह स्थल का निरीक्षण
बागपत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में जिस जगह विवाह होने हैं, उस स्थल का एसडीएम विवेक कुमार यादव ने निरीक्षण किया। तैयारियां चल रही थी, कुछ ही देर बाद एकाएक शादी की तिथि बदल दी।