{"_id":"5a60f51d4f1c1b67268b5418","slug":"151516303645-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढों में भरवाई जा रही है मिट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढों में भरवाई जा रही है मिट्टी
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर सड़क के गड्ढों में मिट्टी भरने का कार्य किया जा रहा है। मिट्टी दो दिन में ही गड्ढों से निकल जाती और सड़क पर फैल जाती है।
बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर पुसार से लेकर बड़ौत तक सड़क में गहरे गड्ढे बन गए हैं। गड्ढों में गिरकर वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। लोक निर्माण विभाग को गड्ढों को भरने का बजट भी मिल चुका है, लेकिन विभाग के अधिकारी सड़क के गड्ढों में रोडी भरवाने के बजाय मिट्टी भरा रहे हैं। गड्ढों में भरवाई गई मिट्टी दो दिन में निकल कर सड़क पर फैल जाती है। सड़क में मिट्टी उड़ने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। बृहस्पतिवार को बामनौली गांव में सड़क के गड्ढों में मिट्टे भर रहे लोनिवि के कर्मचारियों को ग्रामीणों ने रोक लिया। जिला मंत्री हेमंत कुमार एडवोकेट ने गड्ढों में रोड़ी भरवाने की मांग की और इसको लेकर उच्चाधिकारियों से मिलने की बात कही है।