{"_id":"5a5e4e934f1c1b8f268b4d75","slug":"151516129939-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व वसूली का टारगेट पूरा न होने पर अवर अभियंताओं को लगायी फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व वसूली का टारगेट पूरा न होने पर अवर अभियंताओं को लगायी फटकार
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बिनौली रोड स्थित एक्सईएन द्वितीय कार्यालय में मंगलवार को अधिशासी अभियंता ने अवर अभियंताओं की बैठक ली। इसमें राजस्व वसूली का टारगेट पूरा न होने पर अवर अभियंताओं को लताड़ लगाई। साथ ही लापरवाही बरतने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।
अधिशासी अभियंता द्वितीय एसपी टांक ने अवर अभियंताओं को दो टूक चेतावनी दी कि यदि राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा नहीं हुआ तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की संस्तुति कर विभागीय अफसरों को भेजी जाएगी। उन्होंने अवर अभियंताओं को निर्देश किया कि वे ग्रामीण आंचल सहित नगर के उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव उनका निस्तारण कराएं। साथ ही शासन द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने चेकिंग अभियान के दौरान उपभोक्ताओं से अवैध वसूली न करने, महिलाओं व बेटियों का सम्मान करने को कहा। साथ ही नये कनेक्शन की उपभोक्ताओं की जानकारी देने आवश्यक बताया। इसमें अवर अभियंता विकास कुमार, इंद्र पाल, संदीप खुशीराम कश्यप, रविंद्र, प्रदीप गुप्ता आदि रहे।