{"_id":"5a5d00c34f1c1b5e268b4a04","slug":"151516044483-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरपुड़ा में केनरा बैंक में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरपुड़ा में केनरा बैंक में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। केनरा बैंक शाखा, निरपुड़ा में छह दिनों से लेन-देन का कार्य ठप पड़ा हुआ है। इससे खातेदारों को परेशानी हो रही है। नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर चेतावनी दी कि यदि मंगलवार को लेन-देन शुरू नहीं किया तो बुधवार से बैंक के बाहर धरना शुरू कर दिया जाएगा।
ग्रामीणों ने बताया कि केनरा बैंक शाखा में निरपुड़ा और भड़ल के ग्रामीणों के खाते हैं। बैंक में छह दिन से लेन-देन बंद है। इस कारण बैंक में लेन-देन न होने से खातेदारों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा बैंक के बाहर लगी एटीएम मशीन भी छह माह से बंद पड़ी है। यदि एटीएम मशीन चालू होती तो लोगों को कुछ राहत मिल सकती थी, लेकिन इसे भी चालू नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में ब्रजपाल सिंह, सतेंद्र, नहार सिंह, संजीव, विकास, वीरेंद्र, ऋषिपाल, कालू आदि रहे।