{"_id":"5a5bae324f1c1b5e268b46e0","slug":"151515957810-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदिनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदिनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव आज
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदिनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव आज
बड़ौत (बागपत)। आदि नाथ भक्तांबर प्रचार संगठन के तत्वावधान में और प्रभावना भूषण महाराज के सानिध्य में गांधी रोड स्थित मान स्तंभ परिसर में भगवान आदि नाथ का निर्वाण महोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए पूरे परिसर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।
संगठन के महामंत्री संदीप जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम में सौधर्म इंद्र मेघा जैन और अंकलेश जैन होंगे। उद्घाटन कर्ता विजय जैन, ध्वजा रोहण अतुल जैन, मुख्य अतिथि अजित जैन, स्वागताध्यक्ष जिनेंद्र कुमार जैन, चित्र अनावरण अरुण जैन, दीप प्रज्ज्वलन राकेश जैन, धनमति कुबेर पंकज जैन, इंसान इंद्र नीरज जैन, सानत इंद्र पवन जैन, महेंद्र इंद्र सुनील जैन होंगे। उन्होंने बताया कि सोमवार को प्रात: 7 बजेे मान स्तंभ पर मोक्ष लाडू चढ़ाया जाएगा। सांय काल 1008 दीपों से आरती उतारी जाएगी।