{"_id":"5a5a62664f1c1bfa408b4aff","slug":"151515872870-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिनी विज्ञान मेला और प्रदर्शनी का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिनी विज्ञान मेला और प्रदर्शनी का समापन
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को दो दिवसीय विज्ञान मेला और प्रदर्शनी का समापन हो गया। मुख्य अतिथि एसपी जयप्रकाश ने बच्चों की प्रतिभा को देखा। मॉडलों को देखा। बाद में विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद लखनऊ की से दो दिवसीय विज्ञान मेला और प्रदर्शनी का शुभारंभ राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में हुआ। शनिवार को समापन पर एसपी जयप्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा बनाएं प्रोजेक्टों को देखा। जागरूकता मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। एसपी ने सभी मॉडलों को देखकर बच्चों से विधि और प्रयोग के बारे में जानकारी ली। सभी ने अच्छी प्रकार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के इस प्रतिभा की तारीफ की। उन्होंने कहा बच्चे देश का भविष्य है। बाद में विजेता विद्यार्थियों को मैडल और ट्राफी देकर सम्मानित किया। मेरठ की विज्ञान क्लब की सदस्य ने बच्चों के सामने अंधविश्वास से पर्दा उठाया। बिना माचिस से कागज में आग जलाकर दिखाई, नारियल में पानी से आग लगाई, मुंह में कपूर जलाकर दिखाया। इसे देखकर विद्यार्थी हथ प्रभ रह गए। इसमें अनुज प्रथम, प्रियंक द्वितीय, रुखसार और निखिल के मॉडल तृतीय स्थान पर रहे। नाटक में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज प्रथम, श्री यमुना इंटर कॉलेज द्वितीय, जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा तृतीय रही। निबंध में शिवानी सैनी प्रथम, जेबा द्वितीय और गुलशन तृतीय स्थान, भाषण में आकांक्षा प्रथम, सृष्टि पांचाल द्वितीय स्नेहा तोमर तृतीय रही। पोस्टर में सुमैया प्रथम, अंजना द्वितीय और गुल अफसा तृतीय रही। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. प्रीति शर्मा ने की और संचालन नम्रता यादव ने किया। इसमें एसडीएम विवेक कुमार यादव, गोविंद सिंह, रोहित, निशांत, अरुण, अशोक, वासुदेव शर्मा, हुक्म सिंह आदि रहे।