{"_id":"59c2cdeb4f1c1b2f688b57d3","slug":"151505938923-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र आज से, फलों के दामों मे उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र आज से, फलों के दामों मे उछाल
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बृहस्पतिवार से नवरात्र का शुभारंभ होगा। इसे लेकर मंदिरों को सजाया गया है। नवरात्र को लेकर बाजार मां भगवती की प्रतिभा और पूजन सामग्री के सामानों से सज गया है, वहीं फलों के दामों मेें भी वृद्धि हो गई है।
नवरात्र पर आगामी नौ दिन तक घरों और मंदिरों में मां भगवती देवी के विभिन्न रूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी। इसे लेकर पहले से ही नगर का मुख्य बाजार मां प्रतिभा, मां की चुनरी से सज गया है। इसके अलावा उपवास के दौरान पूजा-अर्चना में प्रयुक्त होने वाली सामग्री के साथ व्रत में फलों के दामों में भी वृद्धि हुई है। फल विक्रेता इरफान ने बताया एक सप्ताह पहले केला के दाम 40 से 50 रुपये थे, अब बढ़कर 50 से 60 रुपये हो गए हैं। सेव के दाम 80 से 100 रुपये प्रति किलो थे, जो अब 100 से 150 रुपये तक हो गए हैं। हालांकि इस बार अनार के दाम मेें जरूर गिरावट हुई है। फिलहाल अनार 40 रुपये किलो है। उधर नवरात्र को लेकर हिंदू समाज के लोगों मेें उत्साह है। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में मंदिरों को सजा दिया गया है।