{"_id":"59b597584f1c1bf17f8b5ae0","slug":"151505072984-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक की मरम्मत होने से लोगों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक की मरम्मत होने से लोगों को हुई परेशानी
Updated Mon, 11 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
रेल हादसों के बाद रेलवे अधिकारी रेल पथ को लेकर गंभीर हो गए हैं। शनिवार की पूरी रात्रि में बिनौली रेलवे क्रासिंग पर मरम्मत का कार्य चलता रहा। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इस दौरान कई ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से घंटी देरी से चली। शनिवार की रात्रि में करीब साढ़े नौ बजे बिनौली रोड स्थित गेट नंबर 48 की मरम्मत के लिए बिनौली फाटक बंद करा दिया । पूरी रात्रि कार्य चलता रहा, लेकिन मरम्मत का कार्य रविवार की दोपहर दो बजे तक संपन्न हुआ। इस कारण क्रासिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगने से जाम लग गया। वाहन चालकों ने अपने वाहनों और कुछ ने वाहनों से बाहर निकालकर इधर-उधर घूमकर अपना समय काटा। रात्रि में आवाजाही कम होने से रेलवे कर्मचारियों ने आसानी से मरम्मत का कार्य किया, लेकिन सुबह होते ही वाहन संचालकों ने फाटक खुलवाने को लेकर रेलवे स्टाफ के साथ नोकझोंक की। हालांकि हर स्थिति से निपटने के लिए जीआरपी और रेलवे पुलिस पहले से ही मुस्तैद रही। इस दौरान पुलिस ने लोगों को सख्ती से शांत किया।