{"_id":"59821ea24f1c1b743d8b456e","slug":"151501699746-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"9.47 लाख की पत्रावलियां नहीं हुई जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9.47 लाख की पत्रावलियां नहीं हुई जमा
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बिनौली के ग्राम विकास अधिकारी को डीडीओ ने नोटिस जारी किया। छपरौली में कार्यकाल के दौरान पौने दस लाख रुपये निकाले थे। इसकी कार्य पूर्तियां और कार्य पत्रावलियां उपलब्ध नहीं कराई है।
बिनौली में तैनात ग्राम विकास अधिकारी चार माह पहले छपरौली में तैनात थे। कार्यकाल के दौरान उन्होंने विभाग के खाते से विकास कार्यों के लिए 9471100 रुपये निकाले थे। इसके बाद उनका स्थानांतरण बिनौली के लिए हो गया था। वीडीओ को जिला विकास अधिकारी हुब लाल ने नोटिस जारी कर निकाली धनराशि किस कार्य में लगाई, इसकी रिकार्ड मांगा है। छपरौली से बिनौली आए हुए चार माह बीत चुका है, अभी तक न तो कार्य पूर्तियां जमा कराई और न ही कार्य की पत्रावली। जिस कारण विभागीय कार्य में बाधा पहुंच रही है। डीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी को निर्देशित किया तीन दिन के अंदर कार्य योजना और पत्रावलियां छपरौली खंड विकास कार्यालय की संस्तुति कराने के बाद कार्यालय में उपलब्ध कराई जाए।