फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   150 vehicles damaged due to water filling on the highway, jammed

हाईवे पर पानी भरने से 150 वाहन खराब

Sat, 21 Aug 2021 10:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
150 vehicles damaged due to water filling on the highway, jammed
बागपत के सिसाना गांव में जलभराव के कारण खराब हुई बाइक ठीक करवाते लोग - फोटो : BAGHPAT
दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर सिसाना गांव के समीप निकासी की व्यवस्था नहीं की गई
विज्ञापन

अधिकारियों ने हाईवे निर्माण के वक्त नहीं दिया ध्यान, वाहन चालकों को हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बारिश ने शनिवार को केवल लोगों की परेशानी ही नहीं बढ़ाई, बल्कि दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए परेशानी बढ़ गई। बारिश से नेशनल हाईवे पर सिसाना में पानी भर गया। उससे निकलने पर अधिकतर वाहन बंद हो गए। लोगों को धक्का लगाकर उन्हें पानी से निकालना पड़ा। हाईवे के समीप पानी कम नहीं होने तक करीब 150 वाहन खराब हुए। इससे चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
यहां शुक्रवार रात तेज बारिश शुरू हो गई थी। यह शनिवार सुबह तक होती रही। इसके बाद दिनभर रुक-रुक कर बारिश हुई। इससे सिसाना गांव के समीप हाईवे पर पानी भर गया। यहां दो फुट से ज्यादा पानी जमा हो गया। इसमें शनिवार दोपहर तक करीब 150 वाहन बंद हो गए। इन्हें धक्का लगाकर निकालना पड़ा। इसके बाद भी वाहन स्टार्ट नहीं होने पर मिस्त्री को बुलाकर मरम्मत करानी पड़ी।
विज्ञापन

निकासी की व्यवस्था नहीं
नेशनल हाईवे के निर्माण के दौरान निकासी की व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया। बारिश से सिसाना के समीप बुरे हालात हो जाते हैं। यहां एक बार बारिश होने पर कई दिन तक पानी भरा रहता है। इस कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है। इसके बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed