{"_id":"628680c24e218162f9306da0","slug":"150-daughters-will-have-yellow-hands-in-chief-minister-s-mass-marriage-program-baghpat-news-mrt5891774168","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 150 बेटियों के हाथ होंगे पीले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 150 बेटियों के हाथ होंगे पीले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने जारी किया लक्ष्य, तैयारी में जुटे अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रस्तावित कार्यक्रम में जिलेभर की 150 बेटियों के हाथ पीले कराने का लक्ष्य शासन ने दिया है। जिसमें 10 या 17 जून को सामूहिक विवाह कार्यक्रम निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश सरकार से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हरेक पात्र बेटी को शासन से 51 हजार रुपये की राशि भेजी जाती है। जिसमें शादी के सामान से लेकर खानपान पर 16 हजार रुपये खर्च होने के बाद 35 हजार रुपये लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर कर दिए जाते हैं। जिसके चलते बागपत जनपद में सामूहिक विवाह योजना में सैकड़ों बेटियों के हाथ पीले हो चुके हैं। प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी तुलिका शर्मा ने बताया कि शासन ने 150 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य दिया है। जिनकी जांच और चयन ब्लॉक स्तर से किया जाएगा। जल्द ही समय निर्धारित कर दिया जाएगा।