फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मीट व्यापारियों का किया जा रहा उत्पीडन

मीट व्यापारियों का किया जा रहा उत्पीडन

Sun, 04 Jun 2017 01:15 AM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
मीट व्यापारियों का किया जा रहा उत्पीडन
मीट व्यापारियों का किया जा रहा उत्पीडन
विज्ञापन


बागपत। मीट की दुकानों का संचालन करने के लिए व्यापारियों को लाइसेंस जारी नहीं किए हैं। इसके विरोध में व्यापारी रालोद नेता और पूर्व विधायक वीरपाल राठी के नेतृत्व में डीएम भवानी सिंह खंगारौत से मिले और उत्पीड़न रोकने की मांग की।
शनिवार को पूर्व विधायक वीरपाल राठी के नेतृत्व में मीट व्यापारी कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। इसमें कहा मीट व्यापारियों को लाइसेंस जारी नहीं किया जा रहा है, इससे सैकड़ों व्यापारियों का रोजगार प्रभावित हो रहा है। परिवार की माली हालत भी कमजोर हो रही है। दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन उत्पीड़न कर रहा है। कई बार अफसरों से मिल चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। रमजान का माह चल रहा है, इससे मुस्लिम समाज परेशान है। बड़ौत के अफसर आदेश का भी पालन नहीं कर रहे हैं। दूसरे व्यापारियों से अभद्रता की जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने मुर्गा, मछली और मुस्लिम होटल संचालकों को भी लाइसेंस जारी नहीं किए जा रहे हैं। इसके अलावा रमजान माह को देखकर बिजली कटौती को रोका न जाए। व्यापारियों ने डीएम भवानी सिंह खंगारौत से शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की । डीएम ने व्यापारियों को शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इसमें सलीम चौधरी, शान मोहम्मद कुरैशी, इमरान, शहजाद, आरिफ, आसिफ, जावेद, ओमबीर ढाका, शाहिद, कय्यूम, अहमद, सरफराज, दिलशाद, बिल्लू, शहजाद, इरफान, जरीफ, इस्लामू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed