{"_id":"593311014f1c1b5d758b4597","slug":"14965189248-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजा मेधा का डंका, खिल गए चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजा मेधा का डंका, खिल गए चेहरे
Updated Sun, 04 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजा मेधा का डंका, बच्चों के खिले चेहरे
बागपत। सीबीएसई के दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित करने की सूचना मिलते ही बच्चे ने जिलेभर में कंप्यूटर सेंटरों और स्कूलों में परीक्षा परिणाम देखा। परीक्षा में अच्छे नंबर से पास होने वाले होनहारों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। होनहार छात्र-छात्राओं को शिक्षण संस्थाओं ने पुरस्कृत किया। होम और बोर्ड परीक्षा में 10 सीजीपीए हासिल करने वाले बच्चों की संख्या सैकड़ों में रही।
शनिवार को दोपहर बाद सीबीएसई ने दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया। शनिवार को दसवी कक्षा के बच्चों और उनके अभिभावकों में परीक्षा के रिजल्ट को लेकर सुबह से ही उत्साह का माहौल दिखाई दिया। दोपहर के समय जैसे ही नतीजे जारी हुए कंप्यूटर सेंटरों और स्कूलों में उत्सुक छात्र-छात्राएं एकत्र हो गए। बेहतर नतीजे हासिल करने वाले बच्चों के बीच उत्साह का माहौल रहा। बागपत, बड़ौत और खेकड़ा की शिक्षण संस्थाओं में 10 सीजीपीए हासिल करने वालों की संख्या सैकड़ों में है। होम और बोर्ड दोनों विकल्प के परीक्षा यहां के बच्चों ने दिए थे। नतीजों के बाद मेधावी बच्चों ं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया । सफल बच्चों के घर में भी बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा। अलग-अलग शिक्षण संस्थाओं में मेधावियों को पुरस्कृत भी किया। मेधावी छात्र और छात्राओं ने भविष्य के सपने बुनें हैं। होनहारों ने भविष्य की पढ़ाई और कॅरियर को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी हैं।