{"_id":"66dee0f0212406bbb505e1ff","slug":"144-offerings-were-made-in-the-panch-parmeshthi-vidhan-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-117950-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पंच परमेष्ठी विधान मेंं अर्पित किए 144 अर्घ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पंच परमेष्ठी विधान मेंं अर्पित किए 144 अर्घ्य
विज्ञापन
-श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर मेें हुआ कार्यक्रम
फोटो संख्या 2
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर मेें सोमवार को पंच परमेष्ठी विधान का आयोजन किया गया, जिसमें जैन श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रतिभाग किया।
पहले पंडित रजनीश जैन शास्त्री ने जल शुद्धि के साथ ही कलश स्थापित कराए। इसके बाद सौधर्म इंद्र बने अमित जैन ने श्री पार्श्वनाथ भगवान को पाण्डुशिला पर विराजमान कराया। सर्वप्रथम पार्श्वनाथ भगवान का अभिषेक किया तो पंडित रजनीश जैन ने पूजा प्रारम्भ कराई। इसके बाद पंचपरमेष्ठी विधान किया गया, जिसमें सौधर्म इंद्र और सौधर्म इंद्राणी ने मांडले पर 144 अर्घ्य अर्पित किए। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि यह उत्तम मार्दव का दिन है, जो श्रेष्ठ होता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सतेंद्र जैन, नरेश चंद जैन, अमन जैन, अनिल जैन, संयम जैन, अमित जैन, नेम चंद जैन आदि शामिल रहे।
वहीं कैनाल रोड स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्यूषण पर्व के दौरान श्रद्धालुओं ने उत्तम मार्दव को अपनाया। शांतिधारा अंकेश जैन द्वारा की गई। इस दौरान 64 रिद्धि विधान सचिन जैन की ओर से कराया गया। मुंबई से पधारी ब्रह्मचारिणी दीदी प्रियंका जैन ने विधान संपन्न कराया। इसमें सतीश जैन, कमेटी के अध्यक्ष अनिल जैन, मंत्री विवेक जैन, दीपक जैन, प्रवीन जैन, पीयूष जैन का सहयोग रहा।