फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ग्रामीणों ने एसएसओ को बंधक बना चालू की विद्युत सप्लाई

ग्रामीणों ने एसएसओ को बंधक बना चालू की विद्युत सप्लाई

Thu, 16 May 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने एसएसओ को बंधक बना चालू की विद्युत सप्लाई
दोघट (बागपत)। बिजली समस्या से जूझ रहे गांगनौली गांव के ग्रामीणों ने बिजलीघर पर धरना दिया। ग्रामीणों ने खुद विद्युत सप्लाई चालू कर बिजलीघर पर तालाबंदी कर दी और एसएसओ को बंधक बना लिया। पांच घंटे बाद धरना समाप्त कर दिया और चेतावनी दी कि यदि विद्युत सप्लाई सुचारु नहीं दी तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

बुधवार को गांगनौली गांव के ग्रामीण बिजलीघर पहुंचे और विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी कर धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने खुद विद्युत सप्लाई चालू कर दी और एसएसओ सत्यवीर सिंह को बंधक बनाया। ग्रामीणों ने बताया कि सरकार गांव में 18 घंटे बिजली देने का दावा कर रही है, लेकिन गांव में मात्र सात से आठ घंटे बिजली मिल रही है और वह भी रात्रि के समय। विद्युत निगम के अधिकारी ग्रामीणों का शोषण कर रहे हैं। अधिकारियों ने गांगनौली बिजलीघर को किरठल बिजलीघर से जोड़ दिया था, जबकि ग्रामीण कान्हड बिजलीघर से सप्लाई की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन कर कान्हड़ बिजलीघर से विद्युत सप्लाई सुचारु कराई । अब विद्युत अधिकारी ग्रामीणों को परेशान कर रहे हैं। बार-बार उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। गांव को किरठल से नहीं जोड़ने दिया जाएगा। चेतावनी दी कि समस्या का समाधान शीघ्र नहीं कराया गया तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे। पांच घंटे बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

किसानों ने धरनास्थल पर किसान नेता स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि मनाई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखा। अध्यक्षता बुद्ध सिंह व संचालन संजीव राठी ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान धर्मेंद्र राठी, राजेंद्र चौधरी, ऋषिपाल, राजवीर, संजीव, बीरपाल, सुरेश पाल, रविंद्र, देवेंद्र, उपेंद्र, हसन अली, अजीज, गुलजार, नफीस, तौफीक, हरवीर, धन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed