फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बेटियों की सुरक्षा करें सरकार, आसमान से तोड़ लाएंगी सितारे : तनु तोमर

बेटियों की सुरक्षा करें सरकार, आसमान से तोड़ लाएंगी सितारे : तनु तोमर

Sun, 28 Apr 2019 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
बेटियों की सुरक्षा करें सरकार, आसमान से तोड़ लाएंगी सितारे : तनु तोमर
बागपत। फतेहपुर पुट्ठी गांव के साधारण किसान परिवार की बेटी तनु तोमर ने इंटरमीडिएट की मेरिट में पहला स्थान हासिल कर पश्चिम यूपी के लिए मील का पत्थर रख दिया है। बेबाकी से तनु कहती हैं कि सरकार बेटियों की सुरक्षा करें तो आसमान से तारे तोड़ लाएंगी। सफलता के लिए सबसे जरूरी लक्ष्य निर्धारित करना और उसे हासिल करने के लिए जान लड़ा देना होता है।
विज्ञापन

फतेहपुर पुट्ठी से श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, बड़ौत की दूरी करीब सात किमी है। किसान हरेंद्र सिंह की बेटी तनु तोमर ने तमाम मुश्किलों के बीच 97.80 प्रतिशत अंक हासिल कर फतेहपुर पुट्ठी का नाम यूपी में रोशन कर दिया। सफलता के सवाल पर कहती हैं कि दसवीं के बाद ही टॉपर बनने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर लिया था। इसके बाद कड़ा संकल्प किया। स्कूल से घर आने जाने में समय खर्च होता था, इसलिए शुरूआत में टाइम मैनेजमेंट में उसे कठिनाई का सामना करना पड़ा। पढ़ाई में अनुशासन और समय पालन सबसे ज्यादा जरूरी होता है। छुट्टियों में स्कूल में ही एकस्ट्रा क्लास ली, बाहर किसी तरह की कोचिंग छात्रा ने नहीं ली। कहती हैं कि मूलमंत्र संकल्प और मेहनत है, इसके बाद शिक्षकों और अभिभावकों का सहयोग मिलता गया।
विज्ञापन


डॉक्टर बनने का ख्वाब
बागपत। तनु तोमर कहती हैं कि उसका सपना डॉक्टर बनने का है। डॉक्टर ही ऐसा पेशा है, जो समाज की सबसे ज्यादा सेवा करते हैं। लक्ष्य हासिल करने के लिए वह मेहनत बरकरार रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरेंद्र सिंह बोले, बेटी ने 56 इंच का कर दिया सीना
बागपत। फतेहपुर पुट्ठी गांव के छोटी जोत के किसान हरेंद्र सिंह बेटी की कामयाबी से बेहद गदगद है। वह कहते हैं कि बेटी की कामयाबी से पूरा परिवार गौरवान्वित है। परदादा ईश्वर सिंह तोमर, दादा महिपाल सिंह, दादी हरवीरी देवी, माता रूमा देवी, चाचा विश्वेंद्र तोमर, बहन साक्षी तोमर और भाई जयंत तोमर कामयाबी से गदगद हैं। स्कूल में ढोल बजे और गांव में मिठाई बांटी गई। हरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी लोगों को अपनी बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए मदद करनी चाहिए। मामा के गांव आजमपुर मुलसम में भी खुशी का माहौल है।

बिजली नहीं तो लैंप की रोशनी में की पढ़ाई
बागपत। मेधावी तनु तोमर ने अपनी पढ़ाई में कभी बाधा नहीं आने दी। अगर कभी गांव में बिजली नहीं आई और घर का इंवर्टर भी डाउन हो गया तो बिटिया ने लैंप की रोशन में रातभर पढ़ाई की। लेकिन पढ़ाई का क्रम कभी नहीं टूटने दिया। पिता हरेंद्र सिंह बताते हैं कि अगर कभी गांव में एक या दो दिन बिजली नहीं आई और इंनवर्टर डाउन हो गया, तब तनु ने लैंप की रोशनी में पढ़ाई कर परिवार के सपनों को पूरा कर दिखाया। ऐसी बेटी पर नाज हैं।

छलकी पड़ी आंखें और फिर गेहूं की कटाई
बागपत। सफलता के आसमान पर सवार तनु तोमर दिन में खुशी से कई बार भावुक हुई। नतीजों के बाद खुशी से बेटी की आंखें छलक उठी। गेहूं कटाई कर रहे पिता के पास वह रिजल्ट की कॉपी लेकर पहुंची तो पिता हरेंद्र सिंह खुशी से झूम उठे। हरेंद्र सिंह कहते हैं परीक्षा के पास खेत पर मदद के लिए तनु आ जाती है। उसकी मेहनत को देखकर मंडल में टॉपर बनने की उम्मीद थी, लेकिन प्रदेश में पहला स्थान आने के बाद वह खुश हैं।


इन्होंने भी दी बधाई
बागपत। सूबे की मेरिट में तनु तोमर के स्थान बनाने पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ, सत्यपाल सिंह, बागपत विधायक योगेश धामा, बड़ौत विधायक केपी मलिक, छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, डीएम पवन कुमार, एसपी शैलेश कुमार पांडेय, पूर्व विधायक डॉ, अजय तोमर ने खुशी जताई। रिजल्ट की सूचना के बाद छात्रा के घर में ग्रामीणों की भीड़ लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed