फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जिले में तैनात 2311 कर्मचारी चुनाव में डालेंगे वोट

जिले में तैनात 2311 कर्मचारी चुनाव में डालेंगे वोट

Mon, 08 Apr 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
जिले में तैनात 2311 कर्मचारी चुनाव में डालेंगे वोट
बागपत। जिला स्तर पर विभिन्न विभागों में तैनात कर्मचारियों को ड्यूटी स्थल पर ही वोटिंग का अधिकार दिया है। वहीं दूसरे जनपद से आकर नौकरी करने वालों का पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान होगा। इसकी सभी तैयारियां प्रशासन ने पूरी कर ली है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने फार्म-12 से कर्मचारियों का आवेदन प्राप्त कर लिया है।
विज्ञापन

जिले के 16 लाख 16 हजार 434 मतदाता लोकसभा चुनाव 2019 के प्रथम चरण के मतदान के दिन 11 अप्रैल को अपना मत डालेंगे। सरकारी विभागों में कार्यरत सभी कर्मचारियों को भी चुनाव में वोट डालने का अधिकार दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले में तैनात सभी कर्मचारियों को चुनाव में मतदान करने के लिए फार्म-12 से आवेदन कराया। इसके बाद वह अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जिले में 2311 कर्मचारी लोकसभा चुनाव 2019 में अपने उम्मीदवार को वोट करेंगे। इनमें 1033 कर्मचारी ऐसे जिला स्तर पर निवास करते हैं और विभिन्न पदों पर तैनात हैं। वह अपना वोट तैनाती वाले स्थान पर ईवीएम के माध्यम से डाल सकेंगे। वहीं दूसरे जनपद से आकर नौकरी कर रहे 1278 कर्मचारियों का वोट पोस्टल बैलेट पेपर से होगा। इन कर्मचारियों के मतदान की सभी कार्रवाई प्रशासन ने पूरी कर ली है। कर्मचारियों के मतदान की जिम्मेदारी उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार को दी है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि सभी सरकारी कर्मचारियों को ईडीसी (इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट) जारी किया। जिले में तैनात सभी कर्मचारियों के फार्म-12 से आवेदन पत्र प्राप्त कर लिए गए हैं । जिले में तैनात 2311 कर्मचारी लोकसभा चुनाव में वोट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed