{"_id":"5c783670bdec2211df414565","slug":"141551382128-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्गुनी मेले में पुलिस का सहयोग करें श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्गुनी मेले में पुलिस का सहयोग करें श्रद्धालु
विज्ञापन
बालैनी (बागपत)। पुरा में परशु रामेश्वर मंदिर मंदिर पर लगने वाले फाल्गुनी मेले को लेकर एएसपी ने थाने में शांति समिति की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से मेले को शांति पूर्वक कराने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तीन मार्च से पुरा में परशु रामेश्वर मंदिर पर फाल्गुनी मेले का आयोजन होगा। पुलिस प्रशासन ने मेले को शांति पूर्वक कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। स्थानीय नागरिक भी मेले में पुलिस का सहयोग करें। महाशिव रात्रि पर मंदिर में हजारों की संख्या में भक्त जलाभिषेक करेंगे। किसी भक्त को कोई परेशानी नहीं होने दी जाए। आसपास के गांवों से जलाभिषेक करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं भी पुलिस का सहयोग करें। लाइन लगा कर मंदिर में प्रवेश करें। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस को दें। उन्होंने कहा सीमा पर चल रहे तनाव के चलते भी गांव में तनाव उत्पन्न न होने दें। कोई भी बात हो तो तुरंत उसकी सूचना संबंधित थाना पुलिस को करें। इसमें मनोज यादव प्रधान, हरिकेश शर्मा, सचिन कुमार, बिन्नू यादव, सतीश कुमार, मोनू यादव आदि रहे। इसका संचालन थाना प्रभारी रविंद्र कुमार पंत ने किया।