फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दोघट में ग्यारह व टीकरी में दस करोड़ से होगा विकास

दोघट में ग्यारह व टीकरी में दस करोड़ से होगा विकास

Fri, 01 Mar 2019 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
दोघट में ग्यारह व टीकरी में दस करोड़ से होगा विकास
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

नगर पंचायत दोघट कार्यालय पर बोर्ड बैठक का आयोजन किया। इसमें विकास कार्यों पर 11 करोड़ रुपये खर्च करने के लिए आठ प्रस्ताव पारित किए। वहीं नगर पंचायत टीकरी में आयोजित बोर्ड बैठक में विकास कार्यों पर 10 करोड़ रुपये का बजट पारित किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता चौधरी की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए अनुमानित बजट 11 करोड़ 15 लाख 50 हजार रुपये आय के सापेक्ष में 11 करोड़ 10 लाख 28 हजार रुपये अनुमानित व्यय के बजट की स्वीकृति सर्व सम्मति से पारित की गई। कस्बे में सफाई व्यवस्था, वर्ष 2019-20 के लिए आउट सोर्सिंग के माध्यम से कर्मचारियों का नौकरी पर रखा जाएगा, इसका प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास हुआ। नगर की जलनिकासी के लिए नाला निर्माण, पाइप लाइन डाले जाने, पेयजल व्यवस्था के लिए हैंडपंप रिबोर, नए हैंडपंपों का प्रस्ताव भेजना, नगर की प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करना आदि प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास किया। इन पर 11 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया। संचालन वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार ने किया। इस मौके पर दीपक सोलंकी, छरभरी उर्फ घरबरी, सुनीता, पूनम, रामकली, अमित पंवार, रतन सिंह, संजीव, सतीश, इरफान, बिजेंद्र, शाकिर, मुकालतली आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा टीकरी नगर पंचायत बोर्ड बैठक में भी दस करोड़ की अनुमानित लागत के प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। इसमें पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, मार्ग निर्माण, स्वच्छता आदि विकास कार्यों पर रुपये खर्च किए जाएंगे। इसकी अध्यक्षता चेयरमैन सोमपाल सिंह राठी ने की। संचालन अधिशासी अधिकारी ललित कुमार आर्य ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार, सचिन कुमार, ईश्वर, ममतेश, पूनम, प्रवेश, राजीव, बाबू, संजीव, राजपाल, राजवीर, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed