{"_id":"5c69b7e1bdec22738c0f2260","slug":"141550432225-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत खलिहान देखे और बड़ौत में पैदल घूमे प्रकाश झा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत खलिहान देखे और बड़ौत में पैदल घूमे प्रकाश झा
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। मशहूर फिल्म निर्माता निर्देशक प्रकाश झा ने बड़ौत में कई घंटे प्रशंसकों के साथ गुजारे। वह बाजार में पैदल ही निकले। जाम की समस्या के विषय में जानने की कोशिश की। गन्ना किसानों के विषय में जानकारी जुटाई। इसके बाद वह जौहड़ी में भी घूमते रहे और खेत खलिहान देखें।
पिछले तीन दशक से सिनेमा की दुनिया में खास पहचान बनाने वाले प्रकाश झा इन दिनों अनुराग कश्यप की फिल्म सांड़ की आंख की शूटिंग में शामिल होने के लिए बागपत में जमे हुए हैं। रविवार को प्रकाश झा जौहड़ी गांव के पूर्व प्रधान बबलू तोमर के साथ पहले गांव में घूमे, इसके बाद शॉपिंग करने की बात कही। कार से वह बड़ौत पहुंचे, लेकिन बड़ौत में घुसते ही कार को पार्क कर दिया। इसके बाद वह शहर में घूमते हुए नजर आए। जय गंगाजल में सर्किल बाबू के यादगार किरदार के कारण कई जगह लोगों ने उन्हें पहचान भी लिया। लोगों के पास रुक कर फोटो खिंचवाए और आगे बढ़ गए। बड़ौत में कई किसानों से उन्होंने फसल चक्र और गन्ने के विषय में जानकारी हासिल की। इसके बाद वह जौहड़ी गांव लौट गए। विनोद तोमर, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
आज से शूटिंग
बिनौली। फिल्म सांड़ की आंख की शूटिंग की तैयारियां दिनभर की गई। सोमवार से गांव में दोबारा से शूटिंग शुरू होगी।
पुलिस पर बनाई सबसे ज्यादा फिल्में
बिनौली। प्रकाश झा ने सबसे ज्यादा फिल्म पुलिस को केंद्र में रखकर बनाई है। बिहार और यूपी पुलिस उनके केंद्र में रही है। लेकिन सांड़ की आंख में वह अभिनय करते हुए नजर आएंगे। इससे पहले उन्होंने जय गंगाजल में किरदार निभाया था।