फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में 604 रहे अनुपस्थित

हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में 604 रहे अनुपस्थित

Sun, 17 Feb 2019 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में 604 रहे अनुपस्थित
बागपत। जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की गणित और कॉमर्स के सामान्य आधारित विषय का एग्जाम हुआ। दोनों परीक्षा में 604 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल गणित का एग्जाम हुआ। इसमें 11346 परीक्षार्थी पंजीकृत छात्रों में से 10785 उपस्थित रहे और 661 अनुपस्थित। वहीं प्रारंभिक गणित में 407 परीक्षार्थियों में से 382 उपस्थित रहे और 25 अनुपस्थित। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट का वाणिज्य वर्ग का पेपर हुआ। इसमें 606 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हुए थे। 588 परीक्षा में उपस्थित हुए और 18 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों का अधिकारी और कर्मचारियों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन


छात्र को बदलकर दे दिया दूसरा प्रश्न पत्र
रमाला । किरठल गांव स्थित परीक्षा केंद्र आदर्श शिक्षा इंटर कॉलेज में एक छात्र के परिजनों ने हंगामा किया। छात्र के पिता किताबूद्दीन ने बताया कि उसके पुत्र वाहिद को कक्षा दस में गलत प्रश्न दे दिया है। जिसने भूल वंश उसी के आधार पर प्रश्नों को हल कर दिया। इससे उसकी परीक्षा खराब होने का अंदेशा हो गया है। दोबारा से एग्जाम कराने की मांग की। केंद्र व्यवस्थापक भरत सिंह ने कहा कि छात्र की गलती ये यह हुआ। इसी दौरान अगर वह बता देता तो प्रश्न पत्र को बदलकर दे दिया जाता है, लेकिन अब कुछ नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed