फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मिशन-2019 जन-जागरूकता महारैली आज

मिशन-2019 जन-जागरूकता महारैली आज

Fri, 01 Feb 2019 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
मिशन-2019 जन-जागरूकता महारैली आज
बड़ौत (बागपत)। मिशन 2019 जन जागरूकता महारैली शुक्रवार को नगर से जलूसों के साथ निकाली जाएगी। इसको लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों ने तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांव मेें जनसंपर्क किया। इस दौरान जगह-जगह बैठकें कर लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह और जिला संगठन मंत्री अंकित पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढ़िकाना, कोताना, बड़ौली, वाजिदपुर, गुराना, हिलवाड़ी, बड़का, औसिक्का, बड़ौली, छपरौली आदि मेें जनसंपर्क किया। चौ. राम कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा झूठी घोषणाएं कर जनता को गुमराह कर रही है। जिला संगठन मंत्री अंकित पंवार ने कहा कि किसानों के बकाया गन्ना भुगतान, बढ़ी विद्युत दरों को वापस लेने, जनपद की जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए, बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण के लिए कांग्रेसी जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मिशन 2019 जन जागरूकता महारैली निकाली जाएगी। सभी कांग्रेसी बावली रोड कार्यालय से एकत्र होकर नगर के मुख्य मार्गों से जुलूस के रूप में दिल्ली बस स्टैंड पर पहुंचेंगे, जहां से काफिला डीएम कार्यालय पर पहुंचेगा और डीएम को ज्ञापन सौंप समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराने का दवाब बनाएगा। यदि 20 दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो छपरौली रोड पर जनसभा कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इसमें देवेंद्र चौहान, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज जैन, हरवीर तोमर, उर्मिला सिंह, देवेंद्र चौहान, राममेहर, रामपाल वर्मा, दीपक शर्मा, नरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed