{"_id":"5c4773a8bdec2211a00c70fd","slug":"141548186536-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरव को फंसाने पर आक्रोश जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरव को फंसाने पर आक्रोश जताया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नरमदेश्वर शिव मदिर में ब्राह्मण महासभा की बैठक में समाज के युवक गौरव देव शर्मा को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाने पर आक्रोश व्यक्त किया। अगर न्याय नहीं मिला तो ब्राह्मण समाज के लोग महापंचायत करेंगे।
इसमें अखिल भारतीय वर्षीय ब्राह्मणा सभा के जिला महामंत्री आचार्य उमेश कौशिक ने कहा कि हमारे समाज के निर्देश युवक पर बिना किसी सबूत व एक तरफा कार्रवाई राजनीतिक षड्यंत्र के तहत की है, इससे ब्राह्मण समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया है। इसमें जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि समाज का शोषण सहन नहीं किया जाएगा। हमारे समाज युवक का जो शोषण राजनीतिक तौर पर किया जा रहा है। समाज उसकी निंदा करता है। हमारे समाज महिलाओं का सम्मान करना है, लेकिन बिना किसी जांच के एकतरफा कार्रवाई कर एक ही समाज के युवक को टारगेट किया। जबकि मुख्य आरोपी बाहर है। न ही पुलिस ने निष्पक्ष जांच की, इस मामले में युवक को इंसाफ दिलाने के लिए महासभा को कसर नहीं छोडे़गी और महापंचायत होगी। आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार होगा। संचालन सचिन शास्त्री ने किया। इसमें हेमंत भारद्वाज, पवन, शेख पाल, विवेक, विक्रांत, सचिन, लवकेश, हरवीर, श्यामवीर, देवेंद्र, नरेंद्र आदि रहे।