फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पांची में पाइप लिकेज, घरों तक पहुंच रहा प्रदूषित पानी

पांची में पाइप लिकेज, घरों तक पहुंच रहा प्रदूषित पानी

Fri, 18 Jan 2019 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
पांची में पाइप लिकेज, घरों तक पहुंच रहा प्रदूषित पानी
पिलाना (बागपत)। पांची गांव में पेयजल आपूर्ति के पाइप लीकेज हैं। लीकेज पाइप के जरिये ही घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। इस कारण पानी घरेलू इस्तेमाल में नहीं लिया जा रहा है। समय पर पानी की सप्लाई नहीं होती है। लीकेज की समस्या खत्म हो जाए तो लोगों को इसका लाभ मिले।
विज्ञापन

पाइप पेयजल योजना का लाभ संपूर्ण गांव के लोगों को नहीं मिल रहा है। गांव में लीकेज पाइपों की समस्या है। घरों में शुद्ध पानी पहुंच नहीं है, लेकिन गंदा और दूषित पानी जरूर लोगों के घरों तक जा रहा है। इसका इस्तेमाल नहीं हो रहा है। गांव में यह पूरी समस्या विकराल है। गांव के लोग बताते हैं कि लीकेज पाइप से घरों में दूषित पानी भी पहुंच रहा है जो परेशानी का कारण है। इसी कारण घरेलू कार्यों में इसका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। गांव के लोग बताते है पानी तो मिलता है, लेकिन गंदगी से निजात मिलनी चाहिए। तभी लोगों को शुद्ध जल का लाभ मिले। अभी तो घरेलू कार्यों में इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


नियमित पहुंचाया जा रहा है पानी, गांव में नहीं है परेशानी : प्रधान
ग्राम प्रधान सतीश त्यागी ने बताया कि गांव में नियमित रूप से पानी की सप्लाई हो रही है। दो-चार परिवारों तक पानी नहीं पहुंचता है, बाकी हर जगह पानी पहुंच रहा है। लीकेज पाइपों से दूषित पानी पहुंच जाता है इसका भी समाधान कराया जा रहा है। लोगों को शुद्ध पानी पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है, जिसको वह पूरा कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीकेज पाइपों से पहुंचता है दूषित पानी
पांची गांव के राकेश शर्मा ने बताया कि टंकी लगी परंतु पानी सप्लाई नहीं होता। लीकेज होने की वजह दूषित पानी पहुंचता है। सुचारु रूप से पानी नहीं मिलता है।

सुमित का कहना है कि पानी में गंदगी आती है। पानी पीने लायक नहीं है। स्वच्छता पर ध्यान दिया जाए तो लोगों को लाभ मिले।
तसलीम का कहना है कि पूरे गांव में पानी नहीं पहुंचता है। यहां पानी की काफी परेशानी होती है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
आस मोहम्मद ने बताया कि हैंडपंप अधिकांश खराब पड़े है। पेयजल टंकी की फीटिंग पूरे गांव नहीं की। इस कारण पानी नहीं पहुंचता है। उनके यहां पर टंकी की फीटिंग नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed