{"_id":"5c3f8a71bdec2273875d43de","slug":"141547668081-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती के ट्रायल में पहलवानों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती के ट्रायल में पहलवानों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट/दाहा (बागपत)। चौधरी चरण सिंह व्यायामशाला (रघुनाथ अखाड़ा) दाहा में बागपत कुश्ती फेडरेशन के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के ट्रायल का आयोजन किया। इसमें ग्रीको रोमन और फ्री स्टाइल वर्ग में पहलवानों ने दमखम दिखाया।
ट्रायल का उद्घाटन सुभाष पहलवान, सुशील प्रधान, कृष्णपाल खलीफा ने संयुक्त रूप से किया। फ्री स्टाइल कुश्ती वर्ग की 57 किलोग्राम भार वर्ग में सानिस, 61 किलोग्राम भार में पंकज, 65 किलोग्राम भार में विनीत, 70 किलोग्राम भार में सुधीर, 74 किलोग्राम भार में विनीत पंवार, 79 किलोग्राम भार में अर्जुन तोमर, 86 किलोग्राम भार में सचिन तोमर, 92 किलोग्राम भार में संजय, 97 किलचोग्राम भार में सुमित राणा, 124 किलोग्राम भार में अंकित कुमार प्रथम स्थान पर रहे। ग्रीको रोमन वर्ग में 55 किलोग्राम भार में अरशद, 60 किलोग्राम भार में अमित कुमार, 63 किलोग्राम भार में प्रिंस सूप, 67 किलोग्राम भार में राहुल सरूरपुर, 72 किलोग्राम भार में मोहित, 77 किलोग्राम भार में चिंकू, 82 किलोग्राम भार वर्ग में रोहित, 97 किलोग्राम भार में राहुल दांगी, 130 किलोग्राम भार में यतेंद्र चौहान प्रथम स्थान पर रहे।
कोच रघुनाथ राणा ने बताया कि प्रथम आने वाले सभी पहलवानों का गौतमबुद्धनगर में 21 जनवरी से शुरू होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। चयनित पहलवान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। पप्पू पहलवान, सरदार सिंह, धर्मेंद्र कोच, भोपाल सिंह, सूरज, सोना, मोनू पहलवान मौजूद रहे।