{"_id":"5c3f889bbdec2273a03248e0","slug":"141547667611-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात घंटे की पैमाइश के बाद सुलझा पचास साल पुराना विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात घंटे की पैमाइश के बाद सुलझा पचास साल पुराना विवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलाना (बागपत)। रोशनगढ़ और दौलतपुर गांव के बीच चले आ रहे श्मशान घाट और कब्रिस्तान की भूमि के विवाद को राजस्व विभाग की टीम ने समाप्त करा दिया। दोनों समाज की उपस्थिति में भूमि की पैमाइश कराई। दोनों पक्षों के बीच जमीन को सौंपा, इससे सभी ने अपनी सहमति जाहिर की। सात घंटे की पैमाइश के बाद विवाद को समाप्त कराया। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने राजस्व टीम को मौके पर भेजा था।
पचास सालों से रोशनगढ़ और दौलतपुर गांव के लोगों के बीच श्मशान घाट और कब्रिस्तान की भूमि को लेकर विवाद चला रहा है। दोनों गांव से भूमि मिली हुई है। पूर्व में कभी न कभी भूमि के विवाद को लेकर झगड़े होते रहे हैं, जिससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का अंदेशा हो गया है। एक दशक पूर्व जमीन के बंटवारे को लेकर दौलतपुर के प्रधान ने रोशनगढ़ के प्रधान की पिलाना बस स्टैंड पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया था। 15 दिन पूर्व दोबारा से विवाद बढ़ गया था। नायब तहसीलदार देवेंद्र मिश्रा के नेतृत्व बुधवार को दस कर्मचारियों की टीम भारी पुलिस बल के साथ श्मशान घाट और कब्रिस्तान की भूमि की पैमाइश कराने के लिए पहुंची। दोनों पक्षों के लोग भी इकट्ठा हो गए थे।
पैमाइश के दौरान ही हंगामा शुरू हो गया था, जिसको पुलिस बल और राजस्व की टीम ने इसे शांत कराया। सात घंटे विवादित भूमि की पैमाइश चली। इसके बाद दोनों पक्षों को कब्रिस्तान और श्मशान की भूमि को सौंपकर भूमि की निशानदेही कर दी। टीम के फैसले से सभी ने अपनी सहमति जाहिर की, इसके बाद राजस्व की टीम ने भी राहत की सांस ली। इस दौरान राजस्व निरीक्षक कुलदीप राठी, लेखपाल रवि कुमार, आदेश शर्मा, जितेंद्र कुमार, अमित कुमार, अनिल जानी, विनोद कुमार, सचिन भारती मौजूद रहे।