फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हाईवे पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, हंगामा

हाईवे पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, हंगामा

Tue, 25 Dec 2018 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, हंगामा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गत रात्रि अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। तार टूटने से हाईवे पर लगे भीषण जाम और हंगामे की सूचना पर पहुंचे ऊर्जा निगम के कर्मचारियों और पुलिस ने लोगों की नोकझोंक हुई। हालांकि पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर मामला शांत किया।

रविवार की रात्रि में अचानक दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से भीषण जाम लगा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और निगम के कर्मचारियों को दी तो वे मौके पर पहुंचे। इस दौरान जाम में फंसे लोगों की उनके साथ नोकझोंक हो गई। लोगों ने कहा आए दिन इस हाईवे पर तार टूटकर गिरने से हादसे की आशंका बनी रहती है, लेकिन विभाग सजग नहीं हो रहा है। हालांकि बाद मेेें पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत किया और जाम को हटाकर हाईवे को आवागमन के लिए सुचारु किया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed