फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सुधरेगी स्वास्थ्य सेवाएं, बागपत में बनेगा मेडिकल कॉलेज : सत्यपाल सिंह

सुधरेगी स्वास्थ्य सेवाएं, बागपत में बनेगा मेडिकल कॉलेज : सत्यपाल सिंह

Mon, 12 Nov 2018 12:54 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
सुधरेगी स्वास्थ्य सेवाएं, बागपत में बनेगा मेडिकल कॉलेज : सत्यपाल सिंह
बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना कराई जाएगी। जिला अस्पताल में 200 बिस्तर की सुविधाएं कराएंगे। एक सौ बिस्तर का आयुर्वेदिक कॉलेज स्वीकृत कराया, इसका अधिकतर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। देश में छह जगह सीजीएचएस डिस्पेंसरी स्वीकृत हुई, इसमें बागपत भी शामिल है। बागपत जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने दो दिवसीय स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान सभी इलाज और जांच मुफ्त होगी। गंभीर से गंभीर रोगों की जांच जो मेरठ या दिल्ली होती है तो इसके लिए मरीज को लाने और ले जाने की व्यवस्था नि:शुल्क होगी। डॉक्टर गरीबों की सेवा करें, क्योंकि दुआ में बड़ी शक्ति होती है। गरीब लोग दुआ देते हैं। यहां अगर बीस लोग भी उपचार के बाद ठीक हो जाते हैं तो वह दुआ बहुत देंगे। जहां दवा काम नहीं करती है वहां दुआ काम करती है। भगवान द्वारा बनाई गई मशीनों को केवल डॉक्टर ही ठीक करते हैं। महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए मोदी सरकार ने उज्ज्वला योजना संचालित की। महिला स्वस्थ रहेगी तो परिवार स्वस्थ रहेगा। बागपत के आसपास 100 बिस्तर वाला आयुर्वेदिक अस्पताल के लिए प्रयास किए जो अब बनकर तैयार है। इसमें आयुर्वेदिक, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी और नैचुरल थैरेपी होगी। इसका लाभ लोगों को मिलेगा। जिला अस्पताल में 100 बिस्तर की सीएमओ व्यवस्था करा लें तो वह अगले माह मुख्यमंत्री से मेडिकल कॉलेज के लिए प्रस्ताव स्वीकृत करा लेंगे। मुख्यमंत्री से इसकी घोषणा कराएंगे। मेडिकल कॉलेज आएगा तो फायदा होगा। हजारों लोगों को नौकरी मिलेगी। बाहर से डॉक्टर आएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, सिवाल खास विधायक मंजू शिवाच, डीएम ऋषिरेंद्र कुमार, एसपी शैलेश कुमार पांडेय, सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्यक्ष, ठाकुर प्रदीप सिंह, ढब्लॉक पज्रमुख जितेंद्र धामा, डॉ. अमित खोखर, ऊप्रमेंद्र धामा, अजय चौधरी, जयकरण, रामपाल नेहरा, विश्वजीत, जय कुमार, आनंद चौधरी, सुदेश चौहान, प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार, रविंद्र कुमार, एसीएमओ डॉ. नीरज त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मेले में 1021 रोगियों की डॉक्टरों ने जांच की
बागपत। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में पहले दिन 1021 मरीजों की जांच की। इसमें सामान्य रोगियों की संख्या सबसे ज्यादा रही। उन्होंने बताया कि 75 अल्ट्रासाउंड, आठ ईसीजी, महिलाओं क े स्तन और सरवाईकल कैंसर के 112 मरीजों की जांच की। 150 मरीज ऐसे रहे, जिनकी सामान्य स्तर की जांच हुई है। हड्डी रोग विशेषज्ञ ने 131, 131 आंखें, मनोरोगों से संबंधित आठ रोगियों की जांच की गई।

एक बच्चे को मिला नेफ्रोटिक सिड्ररोम नामक रोग
बागपत। स्वास्थ्य मेले में बाल रोग विशेषज्ञ के पास एक बच्चा की जांच के बाद ऐसे गंभीर बीमारी सामने आई। डॉ. सत्यपाल सिंह ने रोग के बारे में डॉक्टर से पूछा तो वह भी चौक गए। बच्चे की मां को सही प्रकार से उपचार कराने का भरोसा दिलाया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राज सिंह ने बताया कि बच्चे को नेफ्रोटिक सिंड्ररोम नाम बीमारी है। यह गुर्दे में होती है। एक वर्ष के बच्चे से 14-15 वर्ष का किशोर इसकी जकड़ में आ जाते है। यह गुर्दा से संबंधित रोग है। बच्चों के गुर्दा से प्रोटीन बहना शुरू हो जाता है। इससे शरीर में सूजन, फेफड़ों में पानी भर जाता है। यह यह बच्चा भी इसी की जकड़ में है।


प्राइवेट डॉक्टरों ने भी किया लोगों का उपचार
बागपत। स्वास्थ्य मेले में प्राइवेट नर्सिंग होम संचालकों ने भी स्टॉल लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। आईएमए बड़ौत के अध्यक्ष आई सर्जन डॉ. सुखपाल, सचिव डॉ. आनंद तोमर ने लोगों का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed