{"_id":"5bb66f22867a5528fb5d7045","slug":"141538682658-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक स्तर पर क्रियान्वयन एवं समन्वयन समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक स्तर पर क्रियान्वयन एवं समन्वयन समिति गठित
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
ब्लाक मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को हुई बैठक में ब्लाक के गांवों में शासन द्वारा संचालित योजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों पर मंथन किया। इसमें शासनादेश के तहत खंड स्तर पर क्रियान्वयन एवं समन्वयन समिति गठित की । इस बैठक में अनुपस्थित रहने वाली बाल विकास परियोजना अधिकारी सारधा सहित अन्य कर्मियों से अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगा है।
इस बैठक की अध्यक्षता बीडीओ प्रेमचंद ने की। संचालन एडीओ पंचायत रणधोल सिंह ने किया। इसमें प्रधान चौबली व रूस्तमपुर सहित सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक, एबीएसए विनोद वर्मा सहित अन्य-अन्य विभागों के अवर अभियंताओं व कर्मचारियों ने भाग लिया। बीडीओ प्रेमचंद ने बताया कि शासन द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं के तहत ब्लाक के अधिकांश गांवों मेें विकास कार्य चल रहे हैं। अब उनकी देखरेख के लिए शासन से खंड स्तर पर क्रियान्वयन एवं समन्वयन समिति गठन करने के आदेश मिले हैं। शासनादेश के तहत बैठक मेेें क्रियान्वयन एवं समन्वयन समिति का अध्यक्ष बीडीओ बड़ौत प्रेमचंद बनाया। जबकि समिति के सदस्यों में सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. खुशी राम, एडीओ कृषि तेजपाल चौहान, एडीओ आईएसबी जयपाल सिंह, एबीएसए विनोद वर्मा, अवर अभियंता एमआई अमित, अवर अभियंता जल निगम सोमपाल, अवर अभियंता आरईडी अशोक, प्रधान चौबली कांता और प्रधान रूस्तमपुर जगदीश को बनाया।