{"_id":"5b917be8867a557ff129bbb2","slug":"141536261096-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार लिंक कराने के लिए काट रहे चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार लिंक कराने के लिए काट रहे चक्कर
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। क्षेत्र में काफी संख्या में ग्राहक अपने खाते आधार से लिंक कराने के लिए बैंक के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन उनकी समस्या का निदान नहीं हो रहा है। परेशान उपभोक्ताओं ने बैंक कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायत भेजी है।
बृहस्पतिवार को काफी संख्या में लोग तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि नगर की विभिन्न बैंक शाखाओं में उनके खाते हैं। खाते से आधार को लिंक कराने के लिए दो माह से बैंक कर्मचारियों के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन बैंक के चक्कर काटने के बाद भी खाते से आधार को लिंक नहीं किया जा रहा है। इस कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खाते को आधार से लिंक न करने का कारण पूछने पर अभद्रता शुरू करने लगते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे बहुत ग्राहक हैं जो खाते से आधार को लिंक कराने के लिए बैंक के चक्कर काट रहे है। उसने जांच कर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम आशीष कुमार ने आश्वासन देकर उन्हें लौटाया। मांग करने वालों में सत्यवीर, रविन्द्र, जितेन्द्र, विनित, बबलू, गौरव, सन्नी, सचिन, योगेश, सुधीर आदि शामिल रहे।