{"_id":"5b4cf2574f1c1b50748b5517","slug":"141531769431-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में बड़े वाहनों की एंट्री पर जल्द लगेगी पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में बड़े वाहनों की एंट्री पर जल्द लगेगी पाबंदी
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा और दुर्घटना रोकने के लिए मंथन किया गया। एनएचएआई के अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही दिल्ली में बड़े वाहनों की एंट्री रोक दी जाएगी। ऐसे वाहनों को अब केजीपी से ही गुजरना होगा। ड्राइवरों को जागरूक करने के लिए प्रचार होर्डिंग लगेंगे। यही नहीं सुरक्षा के इंतजाम और अधिक कड़े किए जाएंगे।
कुंडली गाजियाबाद पलवल एक्सप्रेस-वे की समीक्षा के लिए सोमवार को दिल्ली में एनएचएआई और संबंधित छह जिलों के डीएम और एसपी की बैठक हुई। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि बैठक में वाहन चालकों की सुरक्षा और जनसुविधाओं पर मंथन किया । ड्राइवरों की जानकारी बढ़ाने के लिए इंटरचेंज और आसपास से गुजरने वाले हाइवे पर प्रचार होर्डिंग लगाए जाएंगे। कोशिश की जा रही है कि इसी माह दिल्ली में बड़े वाहनों पर पाबंदी लगा दी जाए। अधिकतर वाहनों की एंट्री दिल्ली में नहीं हो रही है, लेकिन कुछ वाहन अभी भी जा रहे हैं। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर किशोर कान्याल ने बताया कि दिल्ली में बड़े वाहनों की एंट्री पर पाबंदी लगाई जाएगी। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले लोगों को दी जाने वाली सुविधा और सुरक्षा के विषय में मंथन किया। हादसों को रोकने पर काम चल रहा है। किसी भी हादसे के बाद त्वरित सहायता के लिए छह एंबुलेंस, छह क्रेन और छह सुरक्षा अधिकारी तैनात किए हैं।