फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रोशनी से जगमग होगा कांवड़ मार्ग, दुरुस्त होगी सफाई व्यवस्था

रोशनी से जगमग होगा कांवड़ मार्ग, दुरुस्त होगी सफाई व्यवस्था

Thu, 28 Jun 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
रोशनी से जगमग होगा कांवड़ मार्ग, दुरुस्त होगी सफाई व्यवस्था
बागपत। श्रावण माह में कांवड़ यात्रा की तैयारी शुरू कर दी है। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा कि कांवड़ मार्ग रोशनी से जगमग किए जाएंगे। बागपत में कांवड़ियों के प्रवेश से लेकर बाहर जाने तक के मार्गों पर रोशनी और साफ सफाई की खास व्यवस्था की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिसे जो जिम्मेदारी दी जाए, उसमें कोई चूक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में पुरा गांव के परशु रामेश्वर महादेव मंदिर पर लगने वाले मेले की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की गई। उन्होंने कहा कि मेला ऐतिहासिक और प्रसिद्ध है, यहां पर कई राज्यों के कांवड़ियां आते हैं। बैरिकेडिंग मजबूत होनी चाहिए और व्यवस्था में किसी प्रकार की भी ढील नहीं की जाए। जिला पंचायती राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि मुख्य कांवड़ मार्गों की साफ-सफाई हो जानी चाहिए जो झाड़ दिखाई दें, उन्हें तत्काल सफा कराए और जो सड़क की तरफ पेड़ की टहनी लटकी हुई है उनकी भी छटाई कराए। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था बेहतर तरीके से होनी चाहिए। मेले के दौरान आठ से 11 अगस्त तक बिजली आपूर्ति 24 घंटे होनी चाहिए। जल निगम के अधिकारियों से कहा कि कांवड़ मार्ग पर जो हैंडपंप खराब हैं, उन्हें तत्काल ठीक कराए और वाटर टैंक की भी व्यवस्था सुनिश्चित करें और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था अवश्य होनी चाहिए किसी भी कांवड़ यात्री को पेयजल की परेशानी न हो।
विज्ञापन

कांवड़ मुख्य मार्ग कहीं-कहीं ठीक नहीं है उसे भी तत्काल से ठीक करा लिया जाए, ताकि कांवड़ियों को कोई परेशानी सामना ना करना पड़े। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर मेडिकल कैंप लगाए जाएं, चल मोबाइल एंबुलेंस राहत सेवा आदि कैंप लगाए जाएं। मेले संबंधित पिछले कार्य योजना को देखकर तैयारी कर लें और अपने स्टाफ के साथ भी अवश्य बैठक कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी जयप्रकाश ने कांवड़ मार्ग पर जो गांव पड़ते हैं अगर किन्ही गांव में आपस में लोगों में किसी छोटी बात पर रंजिश है तो उन लोगों में आपस में सामंजस्य बनवा दिया जाए। मुस्तैदी के साथ पुलिस के जवान ड्यूटी करें। इसमें मेला मजिस्ट्रेट विवेक कुमार यादव, सीडीओ पीसी जायसवाल, एसडीएम खेकड़ा आशीष कुमार एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed