{"_id":"5b05c42f4f1c1be6408b76f6","slug":"141527104559-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से झुलसे लोग, नंगला कनवाड़ा में बुखार से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से झुलसे लोग, नंगला कनवाड़ा में बुखार से बुजुर्ग की मौत
Updated Thu, 24 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/दाहा। शरीर झुलसा देने वाली गर्मी का बुधवार को कहर जारी रहा। तेज धूप से लोग बिलबिला गए। जनपद बागपत में पारा 41.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गर्मी के कारण बाजारों में भी भीड़ कम रही है। सड़कों से लेकर बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में भी गिरावट रही। वहीं दाहा क्षेत्र के नंगला कनवाड़ा गांव में बुखार से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है।
गर्मी का सितम दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। इससे लोगों के कार्य प्रभावित हो गए हैं। अधिक गर्मी होने के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। तेज धूप ने लोगों के शरीर झुलसा दिए है। गर्मी का अधिकतम पारा 41.8 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मंगलवार को 43 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर तापमान पहुंच गया था। बच्चे और बुजुर्ग लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी से भरा रहा है। बुधवार को दिन निकलते ही गर्मी का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गई था, जो शाम तक जारी रही। उधर, दाहा क्षेत्र के नंगला कनवाड़ा गांव में 70 वर्षीय राज सिंह पुत्र रिसाल की बुखार से मौत हो गई है। इससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा का कहना है कि उन्हें बुखार से बुजुर्ग की मौत की जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी।
राहगीरों को पिलाया मीठा शरबत
चांदीनगर। गर्मी के मौसम को देखते हुए ललियाना गांव में मीठे और ठंडे पानी की छबील लगाई गई। युवाओं ने आते-जाते राहगीरों को रोक कर मीठे पानी का शरबत पिलाया। इसमें नीरज शर्मा, मोनू शर्मा, विपिन महेश्वरी, विकास शर्मा, रणबीर शर्मा, रामकुमार, गौरव शर्मा आदि का सहयोग रहा।