फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अमित शाह के दौरे से पहले तीखी होने लगी %सम्मान’ की लड़ाई

अमित शाह के दौरे से पहले तीखी होने लगी %सम्मान’ की लड़ाई

Sun, 18 Mar 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह के दौरे से पहले तीखी होने लगी %सम्मान’ की लड़ाई
बागपत। भाजपा के दिग्गजों के प्रतिनिधियों के बीच फेस बुक और व्हाट्स एप पर चल रही सम्मान की लड़ाई शनिवार को सरेआम भी होती दिखी। बागपत, बड़ौत और भड़ल के कार्यक्रम में दोनों विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष नजर नहीं आए। इनकी, गैरहाजिरी की वजह तीनों ही कार्यक्रम में बुलावा नहीं मिलना बताया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का 30 मार्च को कार्यक्रम प्रस्तावित है। ऐसे में क्षत्रपों के बीच शुरू हुई अंदरूनी कलह से इस दिन भी तकरार खुलकर सामने आ सकती है।
विज्ञापन

शनिवार को केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह और प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने बागपत के रोजगार मेले, बड़ौत में चौधरी चरण सिंह की मूर्ति के अनावरण समारोह और भड़ल के एक स्कूल के समारोह में भाग लिया। बड़ौत विधायक केपी मलिक, बागपत विधायक योगेश धामा के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर इन तीनों ही कार्यक्रमों में नजर नहीं आए। जिलाध्यक्ष का कहना है कि उन्हें किसी ने कार्यक्रम का बुलावा ही नहीं दिया। भाजपा में संगठन महत्वपूर्ण है, लेकिन अगर उन्हें नहीं बुलाया तो वह कैसे जा सकते हैं। दोनों विधायकों के भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होने के पीछे यही वजह रही। शुक्रवार की रात में विधायकों को बुलावा नहीं देने का मामला लखनऊ तक गूंजा। प्रशासनिक अधिकारियों के फोन घनघनाते रहे, लेकिन विधायक कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए, इससे जाहिर है कि भाजपा के दिग्गजों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।
विज्ञापन


फेस बुक पर डाला कार्यक्रम का पोस्टर
बागपत। विधायक योगेश धामा के प्रतिनिधि राजीव दांगी ने शुक्रवार की रात में फिर से फेस बुक पर एक पोस्ट की। इसमें दर्शाया गया कि विधायक को कार्यक्रम का न्योता नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने कहा, भेजे थे निमंत्रण
बागपत। रोजगार मेले में पहुंचे सेवा योजन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी पीएल तिवारी का कहना है कि उनकी ओर से सभी को निमंत्रण भेजे गए हैं। दोनों विधायकों और जिलाध्यक्ष संजय खोखर को भी निमंत्रण भेजे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed