फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किसान और जवान के प्रति संवेदनशील नहीं सरकार- ब्रहमपाल सिंह

किसान और जवान के प्रति संवेदनशील नहीं सरकार- ब्रहमपाल सिंह

Mon, 15 Jan 2018 01:13 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
किसान और जवान के प्रति संवेदनशील नहीं सरकार- ब्रहमपाल सिंह
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा में सूबेदार प्रताप सिंह के आवास पर भूतपूर्व सैनिक संगठन की बैठक हुई। इसमें पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रालोद सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कर्नल ब्रहम सिंह तोमर ने कहा कि सरकार किसान व जवान के प्रति संवेदनशील नहीं है। जवान प्रतिदिन शहादत दे रहे हैं। किसान फसलों का वाजिब दाम न मिलने पर आत्महत्या करने को मजबूर है। किसान तंग, दहशत और गरीबी के माहौल में जीने को मजबूर हैं। पूर्व सैनिकों के सामने कई समस्याएं हैं। उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। वेतन के साथ-साथ उनकी पेंशन में विसंगतियां है। वन रैंक, वन पेंशन का मामला अभी तक अधूरा है। बागपत जनपद में सैनिक अस्पताल किराये के भवन में चल रहा है। जनपद में सैनिक कल्याण बोर्ड की स्थापना होनी चाहिए। बैठक में पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई और उनका निस्तारण कराने की मांग की। प्रकोष्ठ की आगामी बैठक 11 फरवरी को धनौरा गांव में होगी। इसकी अध्यक्षता रामपाल राठी ने की। संचालन जिलामंत्री भीम सिंह ने की। इसमें मास्टर महेंद्र सिंह, बिनौली ब्लॉक अध्यक्ष वीरपाल राठी, रामपाल राणा, सूबेदार प्रताप सिंह, ओम सिंह, श्रीनिवास राणा, प्रेमपाल, महावीर सिंह, रणधीर सिंह, विजयपाल, नरवर सिंह, ईश्वर पंवार, महावीर सिंह, देवेंद्र शर्मा, पीतम सिंह, चरण सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed