फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   समिति की बैठक में गन्ना भुगतान न होने पर रोष जताया

समिति की बैठक में गन्ना भुगतान न होने पर रोष जताया

Sun, 14 Jan 2018 01:29 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
समिति की बैठक में गन्ना भुगतान न होने पर रोष जताया
बागपत। गन्ना समिति कार्यालय बागपत में प्रबंध कमेटी की बैठक हुई। इसमें गन्ना भुगतान न होने और क्रय केन्द्र चालू न होने पर रोष प्रकट किया । विशेष सचिव को जल्द ही क्रय केंद्र चालू न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बागपत चीनी मिल स्थित गन्ना समिति कार्यालय में प्रबंध कमेटी की बैठक में शनिवार को फखरपुर प्रथम, द्वितीय, नंगला बढ़ी गांव में क्रय केन्द्र नहीं लगने पर आक्रोश जताया। कहा कि चीनी मिल सत्र शुरू हुए काफी दिन बीत चुके हैं, लेकिन ना ही अभी तक क्रय केन्द्र लगा है और न ही चालू हुए। विशेष सचिव को चेतावनी दी जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। वहीं किनौनी और मोदीनगर चीनी मिल द्वारा संपूर्ण गन्ना भुगतान न करने का मुद्दा उठाया। इसके अलावा निर्णय लिया जो किसान गन्ना खेती से संबंधित यंत्र को खरीदना चाहता है उन्हें खरीदने की व्यवस्था दी जाए और किसानों की सब्सिडी की व्यवस्था दी जाए। बैठक में सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष कृष्णपाल, विशेष सचिव प्रदीप कुमार शर्मा, विनोद, देवेंद्र, ओमपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी तरफ जीएम दफ्तर के बाहर खेकड़ा के गन्ना किसानों ने हंगामा किया। उन्होेंने कहा देरी से क्रय केंद्र लगाया, इससे किसान पिछड़ गए हैं। अब कम पर्ची भेजी जा रही है, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गेहूं की बुआई नहीं हो पा रही है। जब भी जीएम और सीसीओ से शिकायत करने आते हैं, उन्हें नहीं मिलते हैं। समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। अब तो मांग को लेकर डीएम दफ्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे, तभी उनकी समस्या दूर होगी। इसमें बिल्लू राणा, रमेश, सुरेंद्र, राममेहर, जगपाल, पिंटू, रणवीर, राजेंद्र, भोपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed