{"_id":"5a45469d4f1c1b0b788b5657","slug":"141514489501-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ मीटर दौड़ रोहित तोमर ने जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ मीटर दौड़ रोहित तोमर ने जीती
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। एल्पाइन पब्लिक स्कूल में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया। मीट छात्र-छात्राओं के तीन ग्रुप में हुई। सौ मीटर दौड़ रोहित तोमर ने जीती। बाद में विजेता टीम को सम्मानित किया।
स्कूल के प्रशिक्षक प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुई शीत कालीन सत्र की प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य संतोष तोमर ने किया। प्रथम ग्रुप में कक्षा दो से चार, द्वितीय में पांच से आठ, और तृतीय में कक्षा नौ से 11 के विद्यार्थियों के बीच में प्रतियोगिता हुई। कक्षा दो से चार तक के छात्रों के बीच में 60 मीटर दौड़, पिंक एंड रन, शटल रन, खो-खो हुए। इन खेलों में अहसान, आदित्य, यश अंजली, ईशिका, विनीता, हर्ष, विराट, अहसान ने अच्छा प्रदर्शन किया। कक्षा पांच से आठ तक के वर्ग की 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, फुटबाल में मुकुल, प्रिंस, मनीष, निखिल, विकास, प्रिंस, कनक, उर्वशी, प्रियांशी, अंजली, पलक, सलोनी ने अच्छा खेल दिखाया। कक्षा नौ से 11 तक के वर्ग की 100 मीटर दौड़ हुई, इसमें रोहित तोमर प्रथम, शगुन द्वितीय, आदिल तृतीय रहे। इस दौरान प्रधानाचार्य संतोष, पंकज सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।