फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   यूं बीता दिन...कौन, क्यों और कैसे जीतेगा?

यूं बीता दिन...कौन, क्यों और कैसे जीतेगा?

Fri, 01 Dec 2017 01:26 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
यूं बीता दिन...कौन, क्यों और कैसे जीतेगा?
बागपत/बड़ौत। मतदान के बाद बृहस्पतिवार को प्रत्याशी और समर्थक दिनभर माथा पच्ची करते नजर आए। कौन, कैसे और क्यों जीतेगा। किसका गणित क्या है। किस वार्ड से किसे कितने वोट मिल सकेंगे। जातिगत आंकड़े भी लगाए गए। समर्थकों के दावे हैं। शर्तें लगाने का दौर भी चला। प्रत्याशियों के घर दिनभर लोगों की आवाजाही रही।
विज्ञापन

बुधवार को मतदान हुआ, बृहस्पतिवार को गुणा भाग और शुक्रवार को नतीजे। मतदान के बाद प्रत्याशियों के घर समर्थकों का जमावड़ा रहा। अध्यक्ष पद के अलावा सभासदों ने भी गणित बैठाया। पक्की, संभावित और कच्ची वोटों का हिसाब फलाया गया। वार्ड वार गणित शुरू हुआ तो किसी ने जीत का दावा किया तो किसी के चेहरे पर मायूसी भी नजर आई। बागपत और बड़ौत पालिका के नतीजों को लेकर सबसे अधिक बेचैनी बनी हुई है।
विज्ञापन


इनसेट
घर से निकले कितने मतदाता
निकाय मतदान कुल वोटर
बागपत 24569 37100
बड़ौत 49437 81812
खेकड़ा 22919 32357
टटीरी 8790 11312
छपरौली 11051 15006
दोघट 9321 11999
टीकरी 7949 11856
सराय 6427 7455
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed