{"_id":"59fccdce4f1c1bf2538ba8da","slug":"141509739982-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजरौल में गंदगी के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजरौल में गंदगी के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजरौल में गंदगी के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
बड़ौत। बिजरौल गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव में एकत्रित होकर गांव में फैली गंदगी को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सफाई व्यवस्था बिल्कुल ठप पड़ी है। इस कारण गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे है। कूडे़ से निकलने वाली दुर्गंध से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान रविंद्र को कई बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने गांव में फैली गंदगी से संक्रामक रोग फैलने की आशंका जताई। उधर, ग्राम प्रधान रविंद्र से बातचीत की गई तो उनका कहना है कि हाल ही मेें पूरे गांव में सफाई कराई गई थी। आरोप निराधार हैं। ग्राम सचिव भूपेन्द्र का कहना था कि गांव में नियमित रूप से सफाई कार्य कराया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में संजीव, अशोक, प्रवीण, राजपाल, हरेन्द्र, पंकज, जयसिंह, भोपाल, महेंद्र, सोहनवीर शामिल रहे।