{"_id":"59c2c92a4f1c1b8e688b58e8","slug":"141505937706-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़ल से स्थानांतरित होगी चरम शोधन इकाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़ल से स्थानांतरित होगी चरम शोधन इकाई
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। भड़ल में चल रही चरम शोधन इकाइयों को डीएम ने गांव से बाहर स्थानांतरित करने के आदेश दिए हैं। गांव से पांच सौ मीटर दूर आवंटित भूमि में इकाइयों को स्थापित किया जाएगा।
भड़ल गांव में चल रही चरम शोधन इकाइयों से प्रदूषण के साथ-साथ कई गंभीर बीमारियां भी फैल रही है। इससे नाराज ग्रामीणों ने गांव से बाहर चरम शोधन इकाइयों को स्थानांतरित करने के लिए आंदोलन शुरू किया था। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम से लेकर प्रदूषण बोर्ड तक के अधिकारियों ने गांव में आकर निरीक्षण किया और रिपोर्ट डीएम को दी। इसके बाद डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने गांव में चल रही सभी चरम शोधन इकाइयों को गांव से बाहर स्थानांतरित करने के आदेश दिए हैं। ग्राम प्रधान देवेंद्र राणा ने बताया चरम शोधन इकाइयों के लिए ग्राम पंचायत ने पहले से ही गांव से 500 मीटर दूर भूमि आवंटित की हुई है। इस भूमि पर इन्हें स्थापित किया जाएगा। ग्राम पंचायत इस भूमि की चार दीवार कराकर मिट्टी का भराव कराएगी। प्लेटफार्म, नाली एवं शॉकपिट का निर्माण भी कराया जाएगा और सबमर्सिबल सेट लगवाया जाएगा।