फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शांति मन से किया गया पुरूषार्थ का मन जल्दी मिलता है-अरूण मुनि

शांति मन से किया गया पुरूषार्थ का मन जल्दी मिलता है-अरूण मुनि

Tue, 25 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
शांति मन से किया गया पुरूषार्थ का मन जल्दी मिलता है-अरूण मुनि
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जैन संत अरुण मुनि ने कहा कि शांति मन से किए गए पुरूषार्थ का मन जल्दी मिलता है। मलिन मन से किया गया पुरूषार्थ उत्तम फलदायी नहीं होता।
वे सोमवार को जैन स्थानकवासी शहर धर्म सभा मेें बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जप, तप, ध्यान करने के साथ साथ मनुष्य धैर्य भी धारण करे तो उसे उत्तम फल मिलता है। आदमी सब कुछ करने को तैयार है, लेकिन धैर्य के प्रभाव मेें कुछ नहीं कर पाता। उन्होंने कहा कि हमेशा अपने अंदर धैर्य को देखना है, कहीं मीटिंग में जाना है, पैदल जाने में समय अधिक लगेगा और रिक्शा वाला जाने को तैयार नहीं तो मन अशांत हो जाता है। इसमें धैर्य नहीं खोना चाहिए। कई प्रकार के उतराव-चढ़ाव आते हैं। इससे घबराना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि जैन धर्म का जो कर्मवाद है, वह ऐसा ही है। इससे पूर्व अमन मुनि ने भी विचार रखे। धर्मसभा में कामता प्रसाद, प्रवीण जैन, नवीन जैन, नीरज जैन, हंसकुमार जैन, कालू जैन, अतुल जैन, शैलबाला, कुसुम, भावना, छवि, कमलेश, अंजलि, शालिनी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed