फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चार दिन से पानी को तरसे गायत्रीपुरम कालोनी के लोग

चार दिन से पानी को तरसे गायत्रीपुरम कालोनी के लोग

Fri, 21 Jul 2017 01:18 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
चार दिन से पानी को तरसे गायत्रीपुरम कालोनी के लोग
चार दिन से पानी को तरसे गायत्रीपुरम कालोनी के लोग
विज्ञापन

बागपत। गायत्री पुरम कॉलोनी में चार दिन से पानी की सप्लाई नहीं होने से लोग परेशान हैं। क्षेत्र में सड़क की खुदाई के दौरान पेयजल पाइप लाइन के टूटने से पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है। लोग हैंडपंप पर पानी बाल्टियां लिए लाइन में लग रहे है। कालोनी की महिलाएं भी चौका बर्तन के लिए दूसरे मोहल्ले में जरूरत के अनुसार पानी जाने को मजबूर हैं। स्कूल के बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
कालोनी की सुमन, कमल, बिमलेश, संदीप, प्रदीप, रजनी, कमलेश, जितेंद्र ने कहा कि शहर के अफसरों के पास तो जाकर देख लिया है, अब बस डीएम के यहां जाने की देर है। जल्द समस्या नहीं सुधारी तो इसके विरोध में धरना प्रदर्शन और जो भी आंदोलन करना पड़े उसके लिए तैयार है। कालोनी निवासी क्रांति ने कहा कि चार दिन से कालोनी के लोग पानी को तरस रहे है। अफसरों का कोई ध्यान नहीं है। इधर-उधर से व्यवस्था कर रहे है। सरला ने कहा कि कॉलोनी में पानी सबसे बड़ी समस्या बन गया है।
विज्ञापन

मीनाक्षी ने कहा पानी को लेकर परेशानी हो रही है। हैंडपंप पर खड़े होना पड़ रहा है। किरण का कहना है महिलाओं को भी चौका बर्तन छोड़कर पानी लाना पड़ रहा है। कालोनी में इक्का-दुक्का स्थानों पर हैंडपंप लगे है जो घर से दूर है। पानी की व्यवस्था कराई जाए। कुसुम का कहना पानी की चार दिनों की समस्या ने परेशानी में डाल दिया है। घर के साथ-साथ बाहर का भी काम प्रभावित हो रहा है। जल्द समस्या का समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed