फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छपरौली के विधायक ने सदन में उठाया आंगनवाडिय़ों के मानदेय का मुद्दा

छपरौली के विधायक ने सदन में उठाया आंगनवाडिय़ों के मानदेय का मुद्दा

Thu, 13 Jul 2017 12:59 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
छपरौली के विधायक ने सदन में उठाया आंगनवाडिय़ों के मानदेय का मुद्दा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

रालोद के छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने विधानसभा सत्र में आंगनबाड़ियों का मानदेय भुगतान नहीं होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा पिछले 14 माह से मानदेय न मिलने कारण क्षेत्र की सैकड़ों आंगनबाड़ियों को आर्थिक परेशानी हो रही है । उन्होंने उप्र की आंगनबाड़ी का मानदेय अन्य प्रदेश की आंगनबाड़ी के बराबर देने की भी मांग उठाई।

विधायक सहेंद्र सिंह ने महिला एवं बाल विकास मंत्री से सवाल किया कि आंगनबाड़ी सरकार की महिला एवं बाल विकास से संबधित योजनाओं को घर-घर जाकर पहुंचा रही है। उन्होंने बताया उनके क्षेत्र के गांव किरठल, रठौड़ा, रमाला, कसबा छपरौली आदि की आंगनबाड़ी उनसे मिली और बताया उनका मानदेय 14 माह से रोका हुआ है। डीएम से शिकायत करने के बाद भी मानदेय मानदेय अभी तक नहीं दिया। विधायक ने मंत्री को बताया उनके द्वारा जिलाधिकारी को कहने पर आंगनबाड़ियों का मानदेय इस महीने से फिर से आरंभ कर दिया, परंतु विगत 14 माह का मानदेय अब तक नहीं दिया। विधायक ने सवाल पूछा प्रदेश में आंगनबाड़ी के मानदेय में प्रतिमाह कितना अंश केंद्र सरकार का है और कितना अंश उप्र का है। उन्होंने सदन से पूछा हरियाणा, दिल्ली आदि प्रदेशों की तुलना में उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी का कम मानदेय क्यों दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed