{"_id":"5ec574618ebc3e90a24a7061","slug":"14-thousand-ration-cards-increased-in-a-month-and-a-half-baghpat-news-mrt4825089124","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ माह में बढ़ गए 14 हजार राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ माह में बढ़ गए 14 हजार राशन कार्ड
विज्ञापन
बागपत। जिले में एक अप्रैल के बाद 14 हजार एक सौ 81 राशन कार्ड बढ़ गए हैं। शासन स्तर से पूर्ति विभाग को एक अप्रैल के कार्ड धारकों के अनुसार खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे राशन वितरण के दौरान पूर्ति विभाग के सामने परेशानी आने लगी हैं।
एक अप्रैल 2020 तक जिले में एक लाख 88 हजार 43 कार्ड धारक थे। इनमें सात हजार छह सौ 45 मनरेगा कार्ड, छह हजार सात सौ 40 श्रमिक कार्ड, सात हजार छह सौ 83 अंत्योदय कार्ड व एक लाख 68 हजार सात सौ 73 महिला पात्र राशन कार्ड धारक थे। एक अप्रैल के बाद जिले में 14 हजार एक सौ 81 राशन कार्ड और बढ़ गए हैं। जिले में अब दो लाख दो हजार दो सौ 24 कार्ड धारक हो गए हैं। शासन ने पूर्ति विभाग को जून माह तक मनरेगा, श्रमिक व अंत्योदय कार्ड धारकों को फ्री राशन के अलावा प्रत्येक कार्ड धारक को प्रति राशन कार्ड एक किलो चना व प्रति यूनिट पांच किलो चावल फ्री देने के निर्देश दिए हैं। शासन स्तर से पूर्ति विभाग को एक अप्रैल के कार्डों के अनुसार खाद्यान्न वितरण के लिए भेजा जा रहा है। इससे राशन वितरण के दौरान पूर्ति विभाग के सामने परेशानी खड़ी हो सकती है। जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में एक अप्रैल के बाद 14 हजार 81 कार्ड बढ़ गए हैं, जबकि उन्हें एक अप्रैल के कार्ड धारकों की सूची के आधार पर राशन उपलब्ध कराया जा रहा है, इससे राशन वितरण में परेशानी आने की संभावनाएं है।
इनसेट
23 मई तक बनने हैं कार्ड
बागपत। जिले में आए प्रवासियों के कार्ड 23 मई तक बनाने का लक्ष्य शासन ने दिया। डीएम शकुंतला गौतम ने पूर्ति विभाग को निर्देश दिए कि निर्धारित सीमा में प्रवासियों के कार्ड बनाए जाएं।