फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   14 teachers are handling the responsibility of teaching two thousand special children

14 शिक्षक संभाल रहे दो हजार स्पेशल बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी

Sat, 12 Feb 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
14 teachers are handling the responsibility of teaching two thousand special children
बागपत। जिले में 14 शिक्षक लगभग दो हजार स्पेशल बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। शिक्षकों को स्पेशल बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूलों में ही प्रशिक्षण देकर बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए ब्लॉकवार विद्यालय चिह्नित कर एक शिक्षक को एक दिन में दो विद्यालयों के स्पेशल बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

बागपत के 332 प्राथमिक विद्यालय, 62 उच्च प्राथमिक विद्यालय, 136 कंपोजिट विद्यालयों में 70 हजार 370 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। इनमें से 1992 बच्चे ऐसे हैं। जिनकी सुनने की क्षमता, मानसिक रूप से कमजोर, शारीरिक विकलांगता, मंदबुद्धि, मल्टीपल डिसेबल और दृष्टिबाधित है। स्कूलों में ऐसे बच्चों को पढ़ाने के लिए स्पेशल शिक्षक नियुक्त किए जाते हैं। जिले केवल 14 स्पेशल शिक्षकों पर 1992 बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी दी है। जिले में एक शिक्षक 142 बच्चों को पढ़ाकर उनके जीवन में रंग भरने का प्रयास कर रहा है। शिक्षकों की कमी के कारण एक शिक्षक को दो-दो स्कूलों के बच्चों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिक्षक सुबह को एक स्कूल और दोपहर में दूसरे स्कूल के बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉकवार कुल छात्रों और स्पेशल छात्रों का ब्योरा
ब्लॉक प्राथमिक उच्च कंपोजिट कुल छात्र स्पेशल बच्चे
बागपत 51 09 21 13918 378
बड़ौत 62 09 26 13022 305
बिनौली 70 17 21 12936 390
छपरौली 51 10 12 8550 238
खेकड़ा 38 10 28 9321 207
पिलाना 47 07 28 11774 402
बड़ौत नगर 13 00 00 1049 72
332 62 136 70370 1992
वर्जन-
बागपत के सभी ब्लॉक व नगर क्षेत्र के विद्यालयों में 1992 स्पेशल बच्चे हैं। इन्हें पढ़ाने की जिम्मेदारी 14 शिक्षकों पर है। शिक्षक कम होने के कारण एक शिक्षक दो-दो स्कूलों के बच्चों को पढ़ा रहे हैं। इसके लिए ब्लॉकवार स्कूल चिह्नित किए गए हैं।-राजपाल सिंह जैनथ, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed