{"_id":"579bb06d4f1c1ba61521e6bb","slug":"14-hour-power-supply-in-chaugama","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौगामा में 14 घंटे बिजली सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौगामा में 14 घंटे बिजली सप्लाई
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट
Updated Sat, 30 Jul 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ मेले को देखते हुए शासन के आदेश पर विद्युत निगम ने चौगामा क्षेत्र में 14 घंटे बिजली सप्लाई देने की घोषण की है। क्षेत्र में दो अगस्त तक सप्लाई मिलेगी।
कान्हड़ बिजलीघर के अवर अभियंता राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चौगामा के दाहा, निरपुड़ा, बामनौली, बिजरौल, कान्हड़, संतनगर, मुलसम बिजली घरों को शाम के 6 से सुबह के 6 तक और दिन में 10 से 11 बजे तक तथा दोपहर दो से तीन बजे विद्युत सप्लाई मिलेगी। यह विद्युत सप्लाई दो अगस्त तक मिलेगी। उन्होंने बताया कि शासन ने कांवड़ मेले को देखते हुए चौगामा क्षेत्र में 14 घंटे विद्युत सप्लाई देने की आदेश दिए है।
डीएम और एसपी ने किया कांवड़ मार्गो का निरीक्षण
दोघट। डीएम हृदय शंकर तिवारी और एसपी पूनम ने कांवड़ मार्गों का निरीक्षण का सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी ने पीएचसी दाहा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
डीएम व एसपी शुक्रवार की शाम काफिले के साथ बरनावा से दाहा गांव पहुंचे। उन्होंने दाहा गांव में हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे कांवड़ियों से बातचीत की। इसके बाद वे भड़ल गांव पहुंचे और पुलिस चौकी पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि किसी भी कांवड़िए को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
इसके बाद वे बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर पुसार व बामनौली गांव होते हुए बड़ौत की ओर चले गए। उनके साथ एसडीएम यशवर्धन श्रीवास्तव, सीओ सीपी सिंह, जोनल मजिस्ट्रेट समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी बागपत ने दाहा पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें अस्पताल में काफी खामियां मिली। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। अस्पताल में मरीजों के लिए बैठने की व्यवस्था नहीं थी। मरीजों के पानी की कोई व्यवस्था नहीं मिली।