{"_id":"62619d19a4dd5728e30efe6c","slug":"1388-patients-examined-in-health-fair-baraut-news-mrt58536060","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मेले में 1388 मरीजों की जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मेले में 1388 मरीजों की जांच की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें चिकित्सकों ने 1388 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें दवाई दी।
स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर और सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार गरीबों को स्वास्थ्य सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्र में ही मुहैया कराने के लिए कटिबद्ध है। सर्जन डॉ. गुरुचरण सिंह, स्त्री रोग डॉ. आंचल, बाल रोग डॉ. पूजा शर्मा, दंत रोग डॉ. संजीव कुमार ने करीब 1388 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर निशुल्क दवाई दी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल ने मेले में आए अतिथियों और चिकित्सकों का आभार प्रकट किया। एसीएमओ डॉ. भुजवीर सिंह, जिला परियोजना अधिकारी विपिन कुमार, बीएमसी विनोद कुमार, कोल्ड चेन हैंडलर अजीत धामा, सीएचओ आलम, मनोज, पुष्पेंद्र, अरुण, नीशू बंसल, राजीव धामा आदि उपस्थित रहे।
मेले में ये लगे स्टाल
मेले में कोविड हेल्प डेस्क, रजिस्ट्रेशन काउंटर, निशुल्क आयुषमान कार्ड कैंप, विकलांग प्रमाणपत्र, संचारी रोग नियंत्रण अभियान, कार्यालय बाल विकास परियोजना, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, नेत्र रोग, बाल रोग, दंत रोग, टीकाकरण, योग वेलनेस सेंटर, जानकारी बूथ, आयुष निशुल्क चिकित्सा और मेडिसिन वितरण के स्टाल लगाए गए।